10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में मां-बेटे की घर में हत्या से लोग दहशत में हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में मां-बेटे की घर में हत्या से लोग दहशत में हैं?

सारांश

दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे का खौफनाक हत्या मामले ने सभी को चौंका दिया है। इस घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। जानें इस मामले की पूरी कहानी और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में।

मुख्य बातें

दोहरा हत्याकांड लाजपत नगर में हुआ।
मां-बेटे की हत्या बेहद क्रूरता से की गई।
एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की जांच अभी जारी है।
स्थानीय लोग दहशत में हैं।

नई दिल्ली, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। लाजपत नगर में एक महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। कातिल ने मां-बेटे का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस डबल मर्डर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

मृतकों की पहचान लाजपत नगर-1 के निवासी 42 वर्षीय रुचिका सेवानी और उसके 14 वर्षीय बेटे कृष सेवानी के रूप में की गई है। रुचिका सेवानी अपने पति के साथ लाजपत नगर मार्केट में एक गारमेंट की दुकान चलाती थीं, जबकि बेटा कृष सेवानी कक्षा 10 का छात्र था। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, लाजपत नगर के 44 वर्षीय कुलदीप ने बुधवार रात करीब पौने 10 बजे पुलिस को कॉल किया। कुलदीप ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं और दरवाजा बंद है। गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं। कुलदीप की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जबरन घर का गेट खोला, जहां महिला और बच्चे के शव पड़े हुए थे।

लाश खून से लथपथ थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस को एक नौकर के बारे में जानकारी मिली, जो उस समय गायब था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय मुकेश, जो बिहार के हाजीपुर का निवासी है, गारमेंट की दुकान पर सहायक के तौर पर काम करता था। उसे हत्याकांड के दौरान भागते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है?
अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
क्या मृतकों के परिवार को कोई मदद मिल रही है?
दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए सहायता की घोषणा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले