दिल्ली-एनसीआर में तापमान 38 डिग्री तक पहुँचने की आशंका; वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में

Click to start listening
दिल्ली-एनसीआर में तापमान 38 डिग्री तक पहुँचने की आशंका; वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत में गर्मी की लहर बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जिससे वायु गुणवत्ता गंभीर हो गई है।

Key Takeaways

  • दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुँचने की संभावना।
  • वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में है, एक्यूआई स्तर उच्च है।
  • विशेषज्ञों की सलाह: गर्मी से बचने के उपाय करें।

नोएडा, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन फिलहाल मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 9 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई गई है।

इस दिन दिन के समय आर्द्रता लगभग 35 प्रतिशत और सुबह के समय 85 प्रतिशत तक रह सकती है। इसी तरह, 10 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि आर्द्रता 40 से 90 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 11 मार्च को, अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है।

इन दिनों आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। गर्मी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी लोगों की चिंताओं को बढ़ा रहा है। दिल्ली के कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। अलिपुर में एक्यूआई 243, आनंद विहार में 239, अशोक विहार में 233 और बवाना में 273 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, चांदनी चौक में 217, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 215 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 204 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। आयानगर में 178 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 177 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी के करीब है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 226 और नॉलेज पार्क-5 में 305 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 223, सेक्टर-1 में 243 और सेक्टर-116 में 232 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सेक्टर-62 में एक्यूआई 176 दर्ज हुआ।

गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इंदिरापुरम में एक्यूआई 242, लोनी में 303, संजय नगर में 266 और वसुंधरा में 226 एक्यूआई दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और तेज धूप के कारण आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Point of View

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान और वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जाहिर की गई है। यह स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, इसलिए सभी को सावधान रहना चाहिए।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली-एनसीआर में तापमान कब तक बढ़ेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
क्या वायु गुणवत्ता में सुधार होगा?
फिलहाल, वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में है और सुधार की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
गर्मी से बचने के लिए क्या उपाय करें?
दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और प्रदूषण से बचाव करें।
Nation Press