एनसीआर में मौसम में आएगा बदलाव; बादलों और बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

Click to start listening
एनसीआर में मौसम में आएगा बदलाव; बादलों और बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

सारांश

नोएडा, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आसमान में घने बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Key Takeaways

  • 15 मार्च से मौसम में बदलाव होगा।
  • आसमान में घने बादल और हल्की बारिश की संभावना है।
  • वायु गुणवत्ता येलो जोन में प्रवेश कर गई है।
  • गर्मी में कमी आएगी और मौसम सुहावना बनेगा।
  • मौसम का यह परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

नोएडा, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में 15 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले दो दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के संकेत अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को पूरे एनसीआर में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 14 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। वहीं, 15 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। 16 मार्च को मौसम फिर से आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम में परिवर्तन का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है और पूरा क्षेत्र अब येलो जोन में पहुंच गया है। येलो जोन का अर्थ है कि हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर पर है और अधिकांश लोगों के लिए अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति है।

दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 168, बवाना में 184, अलीपुर और अशोक विहार में 132, आया नगर में 122, बुराड़ी क्रॉसिंग में 126, कैंटोनमेंट एरिया में 127, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 128, सीआरआरआई मथुरा रोड में 126 और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 122 दर्ज किया गया है।

नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 133, सेक्टर-62 में 118, सेक्टर-1 में 137 और सेक्टर-116 में 126 दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 129 और नॉलेज पार्क-5 में 189 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम में एक्यूआई 129, लोनी में 173, संजय नगर में 122 और वसुंधरा में 149 दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि 15 मार्च को संभावित बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कम होंगे, जिससे वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है। बादल और हल्की बारिश से मौसम सुहावना बनेगा और लोगों को राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा।

Point of View

जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश और बादलों की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। यह बदलाव नागरिकों के लिए सकारात्मक संकेत है।
NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

15 मार्च को मौसम कैसा रहेगा?
15 मार्च को एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता का स्तर क्या है?
एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर येलो जोन में है, जो मध्यम गुणवत्ता दर्शाता है।
बदले हुए मौसम का स्वास्थ्य पर क्या असर होगा?
बदले हुए मौसम से वायु में प्रदूषण के कण कम होंगे, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
क्या बारिश से गर्मी कम होगी?
हाँ, बारिश से गर्मी में कमी आएगी और मौसम अधिक सुहावना होगा।
अगले कुछ दिनों का तापमान क्या होगा?
14 मार्च को अधिकतम तापमान 33°C और 15 मार्च को 31°C रहने का अनुमान है।
Nation Press