10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एनसीआर में एक्यूआई अति उत्तम श्रेणी में है? बारिश और तेज हवा से मौसम रहेगा एक हफ्ते तक सुहावना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एनसीआर में एक्यूआई अति उत्तम श्रेणी में है? बारिश और तेज हवा से मौसम रहेगा एक हफ्ते तक सुहावना

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर बढ़ रहा है। बारिश और ठंडी हवाओं से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। जानें इस मौसम में क्या बदलाव आया है और आगे का पूर्वानुमान क्या है।

मुख्य बातें

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई वर्तमान में 'अच्छी' श्रेणी में है।
बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
आगामी दिनों में बारिश और ठंडी हवाएं बनी रहेंगी।
प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून सक्रिय रहने से राहत मिलेगी।

नोएडा, २५ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में मानसून का प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। रविवार की रात से निरंतर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों की हवा को काफी साफ कर दिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के मॉनिटरिंग डाटा के अनुसार, सोमवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स ४० से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई ३०, आया नगर में ३९, नरेला में ४५, आरके पुरम में ४४ और करणी सिंह शूटिंग रेंज पर ४६ दर्ज किया गया। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बहुत बेहतर स्तर पर पहुंच गई है।

नोएडा सेक्टर-६२ और सेक्टर-१ में एक्यूआई केवल ३५ रहा, जबकि गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वसुंधरा में यह ४४ दर्ज हुआ। इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि राजधानी और आस-पास के शहरों में इस समय हवा 'अच्छी' श्रेणी में है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद सकारात्मक है।

हालांकि कुछ स्थानों पर प्रदूषण स्तर अपेक्षाकृत अधिक देखा गया। चांदनी चौक में एक्यूआई ११७ और मुंडका में १०२ दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। फिर भी, अधिकांश क्षेत्रों में लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह राहत आने वाले दिनों तक बनी रहेगी। २५ अगस्त से लेकर ३० अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। २६, २७ और २८ अगस्त को लगातार गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं २९ और ३० अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान अधिकतम तापमान ३२ से ३४ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २२ से २४ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। निरंतर बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय रहने के कारण आने वाले हफ्ते भर दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ बनी रहेगी। बारिश प्रदूषण को नीचे बैठाने में सहायक साबित हो रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

कुछ क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक है। हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआर में एक्यूआई क्या है?
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) एक मानक है जो हवा की गुणवत्ता को मापता है। वर्तमान में, एनसीआर में एक्यूआई 40 से नीचे है, जो 'अच्छी' श्रेणी में आता है।
बारिश का मौसम पर क्या प्रभाव है?
बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है और प्रदूषण के स्तर में कमी आती है।
मौसम विभाग का क्या कहना है?
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी बारिश और ठंडी हवाएं जारी रहेंगी।
क्या प्रदूषण में सुधार होगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के कारण प्रदूषण स्तर में सुधार जारी रहेगा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्या रहेगा?
अधिकतम तापमान 32 से 34 °C और न्यूनतम तापमान 22 से 24 °C के बीच रहने का अनुमान है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले