26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गर्मी से राहत दी है? वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने गर्मी से राहत दी है? वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। जानें इस मौसम के प्रभावों के बारे में।

मुख्य बातें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी में राहत मिली।
अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।
वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।
जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है।
स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

नोएडा, 30 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अगस्त तक बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

इस समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक किसी प्रकार की चेतावनी नहीं जारी की है।

बारिश के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में काफी सुधार देखा गया है। अधिकतर स्थानों पर एक्यूआई 'अति उत्तम' (0-50) से 'उत्तम' (51-100) श्रेणी में दर्ज किया गया है।

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 49, सेक्टर-62 में 40, सेक्टर-1 में 40 और सेक्टर-116 में 37 है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में एक्यूआई 57 और नॉलेज पार्क-V में 88 है। वहीं, गाजियाबाद के लोनी में 59, इंदिरापुरम में 40, संजय नगर में 43 और वसुंधरा में एक्यूआई 49 है।

राजधानी दिल्ली के 36 में से अधिकांश स्टेशनों पर एक्यूआई 'अति उत्तम' से 'उत्तम' श्रेणी में है, जैसे नॉर्थ कैंपस में 77, द्वारका में 68, ओखला फेज-2 में 32, पंजाबी बाग में 66, पूसा में 70, आईजीआई एयरपोर्ट में 67, आईटीओ में 84 और मुंडका में एक्यूआई 110 है।

बारिश के चलते नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव बना रहा, जिससे कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान और एक्यूआई के आंकड़े यह दिखाते हैं कि अगले कुछ दिनों तक मौसम राहतभरा बना रहेगा। वायु गुणवत्ता में सुधार के कारण लोगों को सांस संबंधी समस्याओं से भी राहत मिली है।

राष्ट्र प्रेस

पीकेटी/पीएसके

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वायु गुणवत्ता में भी सुधार किया है, जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली-एनसीआर में बारिश कब तक होगी?
मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अगस्त तक बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
बारिश से वायु गुणवत्ता में क्या सुधार हुआ है?
बारिश के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार हुआ है। अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 'अति उत्तम' से 'उत्तम' श्रेणी में है।
क्या बारिश से जलभराव की समस्या बढ़ी है?
हां, बारिश के चलते नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले