दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, बरामद हुए चोरी के सामान

Click to start listening
दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, बरामद हुए चोरी के सामान

सारांश

नई दिल्ली में दिल्ली कैंट पुलिस ने एक बड़े ठगी के मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी कुणाल के पास से मिले चोरी के सामान में सोने-हीरे के जेवर और अन्य कीमती चीजें शामिल हैं। जानिए इस मामले की पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • दिल्ली के मदनगीर में ठगी का मामला सामने आया।
  • पुलिस ने आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया।
  • चोरी के सामान में कीमती चीजें शामिल थीं।
  • आरोपी ने लोगों का ध्यान भटकाने की योजना बनाई थी।
  • सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तारी की गई।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैंट पुलिस ने चोरी के एक मामले में शामिल मदनगीर के 24 वर्षीय आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी का बैग बरामद किया, जिसमें सोने और हीरे के जेवर, कैनेडियन डॉलर, भारतीय मुद्रा, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, परमानेंट रेजिडेंट कार्ड और अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी शामिल थी।

दिल्ली कैंट पुलिस ने दीदार सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर 12 मार्च को ई-एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया था कि धौला कुआं, रिंग रोड पर फुट ओवरब्रिज के पास उनकी निजी टैक्सी से एक बैग चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के निकट अपनी गाड़ी रोकी थी। दो अनजान लड़कों ने रास्ता पूछने के बहाने बैग निकाल लिया और स्कूटी से भाग गए।

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने रिंग रोड, रिज रोड, टोडापुर और इंद्रपुरी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। स्थानीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी कुणाल की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कुणाल अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों को रुकवाता था, मदद मांगने के बहाने। ड्राइवरों से कार की खिड़कियां खोलने के लिए कहता था। जैसे ही खिड़कियां खुलतीं, आरोपी पीड़ित का ध्यान भटकाते थे और दूसरी ओर से गाड़ी के अंदर रखी कीमती चीजें चुरा लेते थे। इसके बाद, वे तुरंत अपनी स्कूटी से भाग जाते थे।

पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक जाम के दौरान आरोपी रिंग रोड के आस-पास के इलाकों को निशाना बनाते थे, ताकि वे भीड़ के बीच से अपनी स्कूटी को आसानी से निकालकर भाग सकें। वे जानबूझकर ऐसे स्थानों को निशाना बनाते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते

Point of View

लेकिन यह सवाल उठता है कि क्या शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है?
NationPress
17/04/2026

Frequently Asked Questions

दिल्ली पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
दिल्ली पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया है।
चोरी के सामान में क्या-क्या शामिल था?
चोरी के सामान में सोने, हीरे के जेवर, कैनेडियन डॉलर, भारतीय मुद्रा, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, और एक स्कूटी शामिल थी।
यह चोरी कैसे हुई?
ओवरब्रिज के पास दो अनजान लड़कों ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी से बैग निकाल लिया और भाग गए।
पुलिस ने कैसे आरोपी की पहचान की?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की।
आरोपी ने किस तरीके से चोरी की?
आरोपी गाड़ियों को रुकवा कर मदद मांगने का बहाना बनाते थे और ड्राइवर का ध्यान भटकाकर चोरी करते थे।
Nation Press