21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में पुराने वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में पुराने वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है?

सारांश

दिल्ली में वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए पुराने वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ओवरएज वाहनों की पहचान होगी। यह कदम वायु गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में है।

मुख्य बातें

दिल्ली में पुराने वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एएनपीआर कैमरे सभी पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे।
ओवरएज वाहन अब पेट्रोल पंप पर सीज किए जाएंगे।
यह कदम वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए है।
दिल्ली में कचरा प्रबंधन के लिए भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

नई दिल्ली, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की योजना बनाई जा चुकी है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के तकनीकी सदस्य डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जुलाई से दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) कैमरे लगाए जाएंगे, जो उन वाहनों की पहचान करेंगे, जिनकी उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि बीएस6 से नीचे के और ओवरएज वाहनों को अब पेट्रोल पंप पर ही सीज कर दिया जाएगा। इसके लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स भी बनाई गई है, जो विभिन्न इलाकों और पेट्रोल पंपों पर जाकर जांच करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा, “यह कदम दिल्ली सरकार के द्वारा वायु गुणवत्ता में सुधार करने के प्रयासों का हिस्सा है। अब नियमों का सख्ती से पालन होगा, और जिन वाहन मालिकों के पास ओवरएज गाड़ियां हैं, उन्हें सचेत रहना चाहिए।”

डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि दिल्ली के प्रमुख हाईवे पर भी एएनपीआर कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले पुराने वाहनों की पहचान की जा रही है। यह तकनीक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के नंबर प्लेट स्कैन कर वाहन की जानकारी की जांच करने में सक्षम है।

उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली की सर्दियों में प्रदूषण स्तर पहले से काफी कम नजर आएगा, क्योंकि लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई से स्थिति में सुधार होगा।

दिल्ली की भाजपा सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम उठाने की शुरुआत की है। सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिल्ली में कचरा प्रबंधन के लिए भी बड़ी पहल शुरू हो गई है। वर्षों से जमा हो रहे कूड़े के पहाड़ अब समाप्त होने की कगार पर हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक साल में इन लैंडफिल साइट्स को समाप्त कर, उनके स्थान पर हरित ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि दिल्ली के निवासियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगी।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एएनपीआर कैमरे क्या हैं?
एएनपीआर कैमरे स्वचालित नंबर प्लेट पहचान तकनीक का उपयोग करते हैं, जो बिना मानवीय हस्तक्षेप के वाहनों की जानकारी प्राप्त करते हैं।
पुराने वाहनों को कब सीज किया जाएगा?
जुलाई से दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहनों को सीज किया जाएगा।
दिल्ली सरकार प्रदूषण से कैसे निपट रही है?
दिल्ली सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं, जिनमें एएनपीआर कैमरे लगाना और ओवरएज वाहनों की पहचान करना शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले