14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिग्विजय सिंह का सच पोस्ट से उजागर हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिग्विजय सिंह का सच पोस्ट से उजागर हुआ?

सारांश

दिग्विजय सिंह की एक पोस्ट ने राजनीतिक हलचल मचाई है। भाजपा नेता राम कदम ने उनके बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सच्चाई अब सामने आ गई है। क्या यह सच में राजनीति में बदलाव का संकेत है? जानें इस दिलचस्प कहानी में।

मुख्य बातें

दिग्विजय सिंह की पोस्ट ने राजनीतिक हलचल पैदा की।
भाजपा नेता राम कदम ने सच्चाई का जिक्र किया।
कांग्रेस पार्टी में अंतर्विरोध स्पष्ट होते जा रहे हैं।
कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में कड़ी सजा की आवश्यकता है।
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति खराब है।

मुंबई, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू होने से पहले एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर साझा की और संघ की संगठनात्मक शक्ति की सराहना की। इस पर महाराष्ट्र में भाजपा नेता राम कदम का बयान आया।

राम कदम ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह के दिल की बात है, जो अंततः बाहर आ गई।

मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि जानबूझकर या अनजाने में, सच्चाई सामने आ गई है। शशि थरूर भी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं, तथा कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरे-धीरे राहुल गांधी से दूरी बना रहे हैं और प्रधानमंत्री के साथ काम करना पसंद कर रहे हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी, चाहे उनके पद से यह स्पष्ट हो या नहीं, अपने दिल की सच्चाई कह रहे हैं। बाद में कांग्रेस पार्टी के दबाव में उन्होंने जो सार्वजनिक रूप से कहा, वह केवल कांग्रेस नेताओं को खुश करने के लिए था। सच्चाई कभी छुप नहीं सकती। असली सच्चाई उनके शब्दों में नहीं, बल्कि उनके पोस्ट में सामने आई है।

कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की सुप्रीम कोर्ट में अपील पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "उन्नाव मामले में आरोपी को न्यायपालिका ने कड़ी सजा दी है। यह माना जाता है कि लोगों की भावना थी कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। यह जनता की भावना समझने लायक और सच है। इसमें कुछ गलत नहीं है। हालांकि, देश संविधान और न्यायपालिका के अनुसार चलता है। जब भी ऐसे जघन्य अपराध होते हैं, तो यह कानूनी प्रावधानों को मजबूत करने की जरूरत को सामने लाता है। कड़ी सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि देश में कहीं भी ऐसी घटनाएं न हों।

बीएमसी चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हारने वाले हैं, उन्हें पता है। हारने के बाद विफलता आती है। विफलता मैदान में आने से पहले ही दिख रही है। लड़ने के लिए सक्षम नहीं हैं। कन्फ्यूज हो गए हैं। नेशनल पार्टी होने के बावजूद कोई उन्हें महत्व नहीं देता। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हाल लगातार खराब हो रहा है। लगातार उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। बीएमसी के अलावा अन्य चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

पाकिस्तान की ओर से नूर खान एयरबेस पर हमले की बात स्वीकारने पर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण को यह बात सुननी चाहिए। सेना पर संदेह नहीं करना चाहिए। पाकिस्तान के अंदर हमने क्या किया, हमारी सेना ने प्रेस वार्ता करके बताया। देर आए दुरुस्त आए, सच्चाई पता चली।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आम जनता के लिए भी यह समझना जरूरी है कि किस तरह राजनीति में सच्चाई और भ्रम का खेल चलता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिग्विजय सिंह ने किस प्रकार की पोस्ट शेयर की?
दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और संघ की संगठनात्मक शक्ति की तारीफ की।
राम कदम ने दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया दी?
राम कदम ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह के दिल की बात है जो अब बाहर आई है।
कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में भाजपा का क्या कहना है?
भाजपा ने कहा कि उन्नाव मामले में आरोपी को कड़ी सजा मिली है और इसे लोगों की भावना के अनुरूप समझा जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले