27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डीएलआरएस में लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के 552 पदों पर अभूतपूर्व भर्ती, 30 अप्रैल तक आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डीएलआरएस में लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के 552 पदों पर अभूतपूर्व भर्ती, 30 अप्रैल तक आवेदन करें

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए असम में डीएलआरएस ने लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के 552 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

मुख्य बातें

डीएलआरएस में 552 लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल।
सैलरी 14,000 से 70,000 रुपए प्रति माह।

दिसपुर, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। असम के डायरेक्टरेट ऑफ लैंड एंड सर्वे (डीएलआरएस) ने लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट (एलआरए) के लिए कुल 552 पदों पर एक प्रमुख भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय (डीएलआरएस) द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शाम 5 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से एचएसएलसी या समकक्ष योग्यता के साथ असम सर्वेक्षण एवं निपटान प्रशिक्षण केंद्र, दखिंगांव से 6 महीने का आरसीसीसी प्रशिक्षण प्राप्त होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

डीएलआरएस द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रति माह 14,000 से 70,000 रुपए के बीच होगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) के पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। अंत में, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें और भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि योग्य उम्मीदवारों को अपने करियर में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी देगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएलआरएस में लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ?
आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई है।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
क्या चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है?
हाँ, चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 14,000 से 70,000 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले