7 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुबई एयर शो हादसे में पायलट की मौत पर दुख व्यक्त किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुबई एयर शो हादसे में पायलट की मौत पर दुख व्यक्त किया?

सारांश

दुबई एयर शो में तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मृत्यु पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया। यह घटना भारतीय वायुसेना के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्य बातें

दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
रक्षा मंत्री ने शोक व्यक्त किया।
पायलट नमन स्याल की वीरता को याद किया गया।
इस घटना ने हमारी वायुसेना के बलिदान को उजागर किया।
देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।

नई दिल्ली, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दुबई एयर शो में शुक्रवार को लड़ाकू विमान तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण पायलट की मृत्यु हो गई। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक बहादुर और साहसी भारतीय वायुसेना पायलट के निधन से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस दुखद घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।

इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में कांगड़ा जिले के वीर सपूत नमन स्याल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।

दरअसल, दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान तेजस (एलसीए तेजस) के साथ यह बड़ा हादसा हुआ। फ्लाइंग डिस्प्ले के दौरान विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और ग्राउंड एरिया में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तेजस के पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्होंने प्राण गंवा दिए।

भारतीय पक्ष ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पायलट की मृत्यु से हुई इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख प्रकट करती हैं। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान तथा भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंक ने बयान जारी कर पायलट की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना का तेजस विमान एयर शो के एरियल डिस्प्ले के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मृत्यु हो गई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि भारतीय सेना इस दर्दनाक क्षति पर गहरा दुख प्रकट करती है और पायलट के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हमें उनके साहस और बलिदान को याद रखना चाहिए। पूरा देश इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।
RashtraPress
7 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुबई एयर शो में क्या हुआ?
दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट की मृत्यु हो गई।
रक्षा मंत्री ने इस पर क्या कहा?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।
इस घटना पर अन्य नेताओं का क्या कहना है?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य नेताओं ने भी पायलट की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।
भारतीय वायुसेना ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पायलट की मृत्यु को एक अपूरणीय क्षति बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले