11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बीच बड़ी साझेदारी हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बीच बड़ी साझेदारी हुई?

सारांश

एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बीच की ऐतिहासिक साझेदारी ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। जानें, इस डील का क्या होगा असर और क्यों यह है महत्वपूर्ण।

मुख्य बातें

एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बीच साझेदारी एक नई क्रांति का संकेत है।
इस डील का मूल्य लगभग 2,400 करोड़ रुपए है।
यह साझेदारी भारतीय मनोरंजन को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगी।

मुंबई, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मनोरंजन क्षेत्र में एक नई क्रांति का आह्वान किया गया है, क्योंकि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है।

इस साझेदारी की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और इस मनोरंजन क्रांति का श्रेय पीएम मोदी को दिया।

फडणवीस ने 'एक्स' पर लिखा, "आज मुंबई में यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच एक ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान हुआ। 2,400 करोड़ रुपए की यह घोषणा भारत, महाराष्ट्र और मुंबई में हमारे बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। हमारी सरकार हमेशा से रचनात्मकता को बढ़ावा देने को अपना कर्तव्य मानती आई है और मुंबई जैसा रचनात्मक केंद्र इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए उपयुक्त स्थान है।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, जिन्होंने पिछले वर्ष के वेव्स शिखर सम्मेलन के माध्यम से इस मिशन को गति दी, इस समझौते की नींव रखी गई थी। इस रचनात्मक क्रांति का नेतृत्व करने के लिए पीएम मोदी, आपका धन्यवाद। संगीत और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप द्वारा मुंबई में स्थित रचनाकारों के नेतृत्व वाले स्वदेशी स्टूडियो एक्सेल एंटरटेनमेंट के माध्यम से भारत में अपनी भागीदारी को और गहरा करने का निर्णय एक सशक्त संदेश है।"

यह समझौता म्यूजिक इंडस्ट्री, फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनने वाली सीरीज पर गहरा प्रभाव डालेगा। दोनों कंपनियों के बीच यह डील मनोरंजन जगत के क्षेत्र को और विस्तारित करेगी और भारत के मनोरंजन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेगी। इस डील के तहत एक्सेल एंटरटेनमेंट की कीमत लगभग 2,400 करोड़ आंकी गई है।

इस डील में यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया को 30 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने विशेष कंटेंट के लिए जानी जाती है और इसके तहत 'मिर्जापुर', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'फुकरे', 'डॉन', और 'मेड इन हेवन' जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का निर्माण हो चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का एक साधन बनेगी।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एक्सेल एंटरटेनमेंट और यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के बीच डील का क्या महत्व है?
यह डील भारतीय मनोरंजन जगत में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी।
इस डील का असर किस प्रकार के प्रोजेक्ट्स पर होगा?
यह डील संगीत, फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रोजेक्ट्स पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगी।
यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया को इस डील में कितनी हिस्सेदारी मिली है?
यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया को इस डील में 30% हिस्सेदारी मिली है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले