1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा?

सारांश

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार तड़के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। यह घटना एक शादी समारोह से लौटते समय हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

फतेहपुर में सड़क हादसा हुआ।
चार लोगों की मौत हुई।
पांच लोग गंभीर घायल हैं।
हादसे का मुख्य कारण चालक की झपकी बताया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहपुर, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

इस हादसे में चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह ने दी।

महेंद्र पाल सिंह के अनुसार, प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके के नौ युवक कानपुर के मोतीझील में आयोजित पाल समाज के विवाह सम्मेलन में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे कार से प्रयागराज लौट रहे थे। बुधवार सुबह लगभग चार बजे, बड़ौरी टोल प्लाजा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के निवासी हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में चालक की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कहना चाहूंगा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। इस तरह की घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए। हर साल कई लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि हम भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोक सकें।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सड़क हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा किस कारण से हुआ?
प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को कहां भेजा गया?
घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
क्या पुलिस ने जांच शुरू की है?
हां, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले