3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लातेहार में ओरसा घाटी में पलटी बस से 5 लोगों की मौत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लातेहार में ओरसा घाटी में पलटी बस से 5 लोगों की मौत हुई?

सारांश

झारखंड के लातेहार में एक हादसे ने 5 जिंदगियों को छीन लिया और 50 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानिए इस दुखद घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
अधिकारियों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
स्थानीय समुदाय ने घायलों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घायलों की चिकित्सा सुविधा में तत्परता आवश्यक है।

लातेहार, 18 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें पांच लोगों की जानें गईं और 50 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। यह हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा घाटी में उस समय हुआ, जब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई।

जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए लातेहार जिले के लोध इलाके के एक गांव जा रहे थे। ओरसा घाटी के घुमावदार और ढलान वाले रास्ते पर बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह सड़क से नीचे पलट गई। इस दुर्घटना में अधिकांश यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 70 से अधिक लोग सवार थे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारे गए लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुँचाने में मदद की। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की स्वास्थ्य टीमों को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। उनके निर्देश पर पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट किया गया, ताकि घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

एसडीएम के अनुसार, अब तक 25 से अधिक घायलों को महुआडांड़ अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

प्रशासन के अनुसार, घायलों की संख्या और मृतकों के आंकड़े की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी। प्रारंभिक तौर पर घाटी में बस के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है। हादसे के बाद ओरसा घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया।

--आईएनएएस

संपादकीय दृष्टिकोण

तो हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए। यह हादसा हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हादसा किस स्थान पर हुआ?
हादसा लातेहार के ओरसा घाटी में हुआ।
क्या मृतकों की पहचान हो पाई है?
हां, मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले