गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लगाए गंभीर आरोप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लगाए गंभीर आरोप

सारांश

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अधिकारी को मारा गया और अपमानित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जांच का आश्वासन दिया है।

मुख्य बातें

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या ने राजनीतिक विवाद खड़ा किया।
गुरजीत सिंह औजला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया है।
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया गया है।
इस मामले में कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है।

अमृतसर, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्होंने शनिवार सुबह छह बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आत्महत्या का कारण यह था कि 13 मार्चलालजीत भुल्लर ने भी अपने पिता के नाम पर टेंडर के लिए आवेदन किया था। इसके बाद भुल्लर ने गगनदीप सिंह रंधावा को घर बुलाकर उन्हें अपमानित किया।

औजला ने आरोप लगाया कि गगनदीप को मारा-पीटा गया और उनकी वीडियो बनाई गई। अधिकारी को गैंगस्टर से मरवाने की धमकी दी गई थी, जिसके कारण उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया। इसके बाद गगनदीप ने वीडियो जारी कर सल्फास खा लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में मंत्री के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा की हत्या की गई है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। जांच को प्रभावित न करने के लिए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस विवाद के बीच, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े यातना के गंभीर आरोपों के बीच अमृतसर में एक युवा अधिकारी की जान चली गई। गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास का सेवन करके आत्महत्या की।

संपादकीय दृष्टिकोण

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की आत्महत्या ने न केवल उसके परिवार को प्रभावित किया है, बल्कि पूरे पंजाब में राजनीतिक हलचल मचाई है। सांसद गुरजीत सिंह औजला के आरोप गंभीर हैं और यह स्पष्ट है कि इस घटना की गहराई से जांच की आवश्यकता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या क्यों की?
गगनदीप सिंह रंधावा ने आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपमानित किया गया और मारा-पीटा गया, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना के पीछे की वजहों की जांच का आश्वासन दिया और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया।
इस मामले में आरोप किस पर लगाए गए हैं?
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई होगी?
गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस मामले में मंत्री के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार की स्थिति क्या है?
गगनदीप के परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले