18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी की आंखों से 140 करोड़ भारतीयों ने विकसित भारत का सपना देखा है? : गजेंद्र सिंह शेखावत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी की आंखों से 140 करोड़ भारतीयों ने विकसित भारत का सपना देखा है? : गजेंद्र सिंह शेखावत

सारांश

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दौसा में आत्मनिर्भर भारत पर बल देते हुए कहा कि हमें पहले अपने घरों में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देशवासियों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है।

मुख्य बातें

आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पाद का उपयोग आवश्यक है।
मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है।
हर भारतीय को स्वदेशी की भावना से जुड़ना चाहिए।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने विकसित भारत का सपना साझा किया।
पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए जीएसटी में कटौती महत्वपूर्ण है।

दौसा, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के दौसा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र स्वदेशी है। इसके लिए हम सभी को पहले अपने घर में स्वदेशी उत्पाद का उपयोग शुरू करना होगा, जिसके बाद दूसरों को उपयोग करने के लिए कह सकते हैं।"

गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को दौसा में भाजपा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी और दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को जरूरी बताया।

उन्होंने कहा, "2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनियाभर में निचले पायदान पर थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था दुनिया के टॉप फाइव में पहुंच गई है। यह सब आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी की परिकल्पना से काम करने से हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखों से देश के 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत का सपना देखा है।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज दौसा में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित विधानसभा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक रामविलास मीना, भागचंद टांकड़ा, जगमोहन मीना, कन्हैयालाल मीना, तथा पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हम सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए 'गर्व से कहो स्वदेशी' का मंत्र दोहराया और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

पर्यटन क्षेत्र में तेज गति से विकास और हितधारकों से मिल रही अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है। जीएसटी दरों में कटौती विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में अहम कदम है, जो पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे नेताओं के प्रयासों से भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, इन सभी को एक साथ लाकर हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आत्मनिर्भर भारत का क्या अर्थ है?
आत्मनिर्भर भारत का मतलब है कि हम अपने संसाधनों का उपयोग करके स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि हमें पहले अपने घरों में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना चाहिए और फिर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले