10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शांति कभी मुफ्त मिलती है? गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शांति कभी मुफ्त मिलती है? गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

सारांश

गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि शांति अर्जित की जाती है, मुफ्त नहीं। यह वार्ता उनके सम्मान और बलिदान पर प्रकाश डालती है।

मुख्य बातें

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी का प्रतीक है।
शांति अर्जित की जाती है, मुफ्त नहीं।
सुरक्षा के लिए बलिदान आवश्यक है।
गौतम अदाणी ने सशस्त्र बलों का सम्मान किया।
अदाणी डिफेंस ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अहमदाबाद, २४ जून (राष्ट्र प्रेस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संपादन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस ने हमें यह याद दिलाया कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि इसे अर्जित किया जाता है

अदाणी एंटरप्राइजेज की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाषण देते हुए, अदाणी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, हमारे बहादुर सैनिक वर्दी में खड़े थे। वे कर्तव्य के लिए खड़े थे, ना कि प्रसिद्धि या पदकों के लिए।

उद्योगपति ने कहा, "उनका साहस हमें याद दिलाता है कि शांति कभी भी मुफ्त नहीं मिलती, इसे अर्जित किया जाता है। सपने देखने, निर्माण करने और नेतृत्व करने की स्वतंत्रता उन लोगों के कंधों पर निर्भर करती है जो रक्षा करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखाया कि भारत शांति की कीमत को जानता है। लेकिन अगर कोई हमें आंख दिखाए, तो हम उसे उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं।"

पिछले महीने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की गई थी।

गौतम अदाणी ने कहा, "मैं आज यहां एक अध्यक्ष के रूप में नहीं, बल्कि एक नागरिक के रूप में खड़ा हूं। मैं उन लोगों के मौन बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारी सीमाओं, हमारे परिवारों और हमारी गरिमा की रक्षा करते हैं।"

उन्होंने बताया कि अदाणी डिफेंस के ड्रोन भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हिस्सा थे।

गौतम अदाणी ने कहा, "अदाणी डिफेंस के ड्रोन ने आसमान में आंख की तरह कार्य किया और हमले के दौरान तलवार भी बन गए।"

उन्होंने यह भी कहा, "हमारे एंटी-ड्रोन सिस्टम ने हमारे सशस्त्र बलों और नागरिकों की रक्षा में मदद की। जैसा कि मैंने हमेशा माना है, हम सुरक्षित क्षेत्रों में काम नहीं करते हैं। हम वहां काम करते हैं, जहां भारत को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है।"

अदाणी समूह के चेयरमैन ने १२ जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग ७८७-८ ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, "हम एयर इंडिया के विमान की दुखद घटना में मारे गए लोगों के लिए दुख में अपना सिर झुकाते हैं। कई सपने एक पल में हमेशा के लिए खामोश हो गए।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया एक सैन्य अभियान है।
गौतम अदाणी ने इस ऑपरेशन के बारे में क्या कहा?
गौतम अदाणी ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि इसे अर्जित किया जाता है।
अदाणी डिफेंस की भूमिका क्या थी?
अदाणी डिफेंस के ड्रोन ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो आसमान में निगरानी और हमले में सहायक रहे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले