19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उत्पन्न हुआ तनाव, मायके वालों ने किया आगजनी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उत्पन्न हुआ तनाव, मायके वालों ने किया आगजनी

सारांश

गिरिडीह में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल में आगजनी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए हैं। क्या यह घरेलू विवाद का परिणाम है या कुछ और?

मुख्य बातें

गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मृत्यु हुई।
मायके वालों ने ससुराल में आग लगा दी।
पुलिस ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
यह घटना घरेलू विवाद के कारण हो सकती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता चलेगा।

गिरिडीह, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के घर पर हमला कर आगजनी कर दी, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, श्यामनगर टोला निवासी चंदन कुमार की 26 वर्षीय पत्नी बिंदिया देवी का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग जिले के बरही (घुटवाटांड) से मृतका के परिजन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।

अपनी बेटी की मौत से भड़के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस ने दलबल के साथ पहुंचकर उग्र भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कुएं से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतका और उसके ससुराल वालों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, मायके पक्ष इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। गिरिडीह पुलिस के अनुसार, गांव में फिलहाल शांति है लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस आगजनी और कानून हाथ में लेने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिडीह में क्या हुआ?
गिरिडीह में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल में आगजनी की।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए और आगजनी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले