25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अल्सटोनिया सोसायटी पर 48 हजार का जुर्माना लगाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अल्सटोनिया सोसायटी पर 48 हजार का जुर्माना लगाया?

सारांश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अल्सटोनिया सोसायटी पर ज़बरदस्त कार्रवाई करते हुए 48,800 रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने सोसायटी को उचित कूड़ा प्रबंधन न करने पर चेतावनी दी है। क्या यह कदम शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करेगा?

मुख्य बातें

कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर जुर्माना लगाया गया है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का पालन अनिवार्य है।
स्वच्छता के प्रति सभी निवासियों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समुदाय को स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की गई है।

ग्रेटर नोएडा, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर पाई टू स्थित अल्सटोनिया सोसायटी पर 48,800 रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जेनरेटर होने के बावजूद कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

दरअसल, प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अंतर्गत आने वाले सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों के यहां मौके पर जाकर कूड़े के प्रबंधन का निरीक्षण कर रही है। कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर टीम पेनाल्टी भी लगाती है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्सटोनिया सोसायटी का निरीक्षण किया। टीम ने कूड़ा रोड पर देखते हुए पकड़ लिया और सोसायटी में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं पाया गया। सोसायटी से ट्रॉली में कूड़ा भरकर रोड किनारे फेंका जा रहा है।

प्राधिकरण की टीम की तरफ से नोटिस लेने से भी सोसायटी प्रबंधन ने इनकार कर दिया, जिससे प्राधिकरण की टीम ने नोटिस को समिति के गेट पर चस्पा कर दिया। कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 48,800 रुपए की पेनाल्टी लगाई है।

प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम को तीन कार्य दिवस में जमा कराने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सभी निवासियों से प्राधिकरण का सहयोग करने की अपील की है।

वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है, लगातार प्राधिकरण इस तरीके के कार्रवाई करता रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह अन्य सोसायटियों को भी जागरूक करती है कि वे अपने कूड़े का उचित प्रबंधन करें। यह कदम शहर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह जुर्माना क्यों लगाया गया?
यह जुर्माना अल्सटोनिया सोसायटी द्वारा कूड़े के उचित प्रबंधन न करने के कारण लगाया गया है।
जुर्माने की राशि कब तक जमा करनी है?
प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा कराने का निर्देश दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले