अमित शाह ने गुवाहाटी में स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन, हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमित शाह ने गुवाहाटी में स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन, हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना

सारांश

गुवाहाटी में अमित शाह ने स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया, असम के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

मुख्य बातें

अमित शाह ने स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
असम का पहला सरकारी कैंसर अस्पताल प्रोटोन थेरेपी से लैस होगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रयासों की सराहना की गई।
700 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना।
असम स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर।

गुवाहाटी, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहाटी में कई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले असम की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति काफी खराब थी। लंबे समय तक शासन में रहने वाली कांग्रेस ने केवल अपने परिवारों के आर्थिक स्वास्थ्य की चिंता की, जबकि आम जन की स्वास्थ्य स्थिति को नजरअंदाज किया।

गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना की। उन्होंने कहा, "जब से हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने असम की स्वास्थ्य सेवाओं को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे विकसित राज्यों के समकक्ष लाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।"

उन्होंने आगे कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा की एक खासियत है। वे सरकार के साथ-साथ समाज को भी जोड़कर अपनी शक्ति को बढ़ाते हैं।"

शाह ने बताया कि प्रोटोन थेरेपी जैसी अत्याधुनिक तकनीक, जो सामान्यतः महंगी होती है, देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। लेकिन, हिमंत बिस्वा सरमा 400 करोड़ रुपये की लागत से प्रोटोन थेरेपी की व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं। असम देश का पहला राज्य बनेगा, जहां सरकारी कैंसर अस्पताल में प्रोटोन थेरेपी उपलब्ध होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज 700 करोड़ रुपये की लागत से बने प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा, गोलाघाट और तीनसुखिया में कैंसर केंद्र, दीफू, बरपेटा और जोराहाट में नए चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल और अभ्यापुरी जिला अस्पताल का शिलान्यास हुआ है। शाह ने कहा, "एक ही दिन में स्वास्थ्य क्षेत्र में असम को कंप्लीट राज्य बनाने का यह प्रयास हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है। मैं उनकी सराहना करता हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के खत्म होने से पहले ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में असम को आत्मनिर्भर बना दिया है।"

अमित शाह ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा की सोच है कि कोई भी मरीज असम से बाहर न जाए। उन्हें यह सुनिश्चित करना है कि बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के गरीब मरीज भी असम में आकर अपना इलाज कर सकें। यह बहुत महत्वपूर्ण है। आज, 5 साल के कार्यक्रम में बराक वेली, उत्तर असम, सेंटर असम, लोअर असम में कैंसर समेत सभी प्रकार के स्वास्थ्य सेवाओं का ध्यान रखा गया है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो असम की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे हैं।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमित शाह ने गुवाहाटी में कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
अमित शाह ने गुवाहाटी में कई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज शामिल है।
प्रोटोन थेरेपी का क्या महत्व है?
प्रोटोन थेरेपी एक अत्याधुनिक कैंसर उपचार तकनीक है, जो अब असम के सरकारी अस्पताल में उपलब्ध होगी।
हिमंत बिस्वा सरमा की भूमिका क्या है?
हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस का स्वास्थ्य सेवाओं पर क्या प्रभाव था?
कांग्रेस ने लंबे समय तक असम की स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी की और केवल अपने परिवारों के आर्थिक स्वास्थ्य की चिंता की।
असम के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार कैसे हो रहा है?
असम में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए नए मेडिकल कॉलेजों और कैंसर सेंटरों का उद्घाटन किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले