12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हनुमान जन्मोत्सव: शक्तिमान का अनोखा उपहार, हनुमान जी का आशीर्वाद लिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हनुमान जन्मोत्सव: शक्तिमान का अनोखा उपहार, हनुमान जी का आशीर्वाद लिया

सारांश

मुकेश खन्ना ने हनुमान जन्मोत्सव पर अपनी आवाज में हनुमान चालीसा रिकॉर्ड की। इस वीडियो में शक्तिमान के रूप में वे बालाजी का आशीर्वाद लेते नजर आए। जानिए इस खास पल के बारे में और फैंस की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

मुकेश खन्ना ने हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा रिकॉर्ड की।
वीडियो में वे शक्तिमान के रूप में नजर आए।
यूजर्स ने इसे दो सुपरमैन का मिलन बताया।
यह वीडियो हनुमान जी को समर्पित है।
खन्ना ने पहले भी महाभारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुंबई, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर न केवल कई फिल्मों के ट्रेलर और नए भक्ति गीत जारी किए जा रहे हैं, बल्कि टीवी के सुपरमैन कहे जाने वाले शक्तिमान ने अपने प्रशंसकों के लिए एक अनूठा उपहार पेश किया है।

इस खास मौके पर मुकेश खन्ना ने अपनी आवाज में हनुमान चालीसा रिकॉर्ड की है। इस अभिनेता की दमदार आवाज में रिकॉर्ड की गई हनुमान चालीसा बेहद आकर्षक है, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा वीडियो की हो रही है।

दरअसल, मुकेश खन्ना ने पहली बार अपनी आवाज में हनुमान चालीसा को रिकॉर्ड किया है, और इस बार वे वीडियो में अभिनेता की भूमिका में नहीं, बल्कि शक्तिमान के रूप में बालाजी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। एआई तकनीक के माध्यम से बनाई गई इस वीडियो में शक्तिमान की पोशाक में वे हवा में उड़ते हुए और पवनपुत्र के विशाल हाथ में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखने में बेहद मनमोहक है, और यूजर्स इसे दो सुपरमैन का मिलन बता रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि क्या शक्तिमान खुद को हनुमान जी से तुलना कर रहे हैं?

मुकेश खन्ना ने इस वीडियो को हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी को समर्पित किया है। एक भक्त के रूप में, उन्होंने अपने आराध्य को उनके जन्मोत्सव पर कुछ विशेष भेंट देना चाहा। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "कई लोग मुझसे कहते हैं, 'शक्तिमान, आपने सुपरमैन से कॉपी की।' मैं उनसे कहता हूं कि 'सुपरमैन ने हनुमान से कॉपी की।' हनुमान जी हमारे देश के सबसे पहले सुपर हीरो हैं और सुपरहीरो तब अस्तित्व में ही नहीं आए थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "आज देश हनुमान जयंती मना रहा है। मैं इसे जयंती नहीं, बल्कि हनुमान जन्मोत्सव कहूंगा, क्योंकि वे अमर हैं। मैंने शक्तिमान और आर्यमान के साथ मिलकर उनका यह जन्म दिवस मनाया है। आप भी इसका आनंद लीजिए।"

मुकेश खन्ना की आवाज में हनुमान चालीसा को बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों को महाभारत के भीष्म पितामह की याद भी आ गई है। अभिनेता ने इस रोल को 30 साल की उम्र में निभाया था, और उनकी गहरी आवाज और कद-काठी ने किरदार में जान डाल दी थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

दर्शाता है कि कैसे आधुनिकता और परंपरा को एक साथ लाया जा सकता है। यह एक प्रेरणादायक पहल है, जो युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुकेश खन्ना ने हनुमान चालीसा कब रिकॉर्ड की?
मुकेश खन्ना ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान चालीसा रिकॉर्ड की।
वीडियो में मुकेश खन्ना किस रूप में नजर आए?
वीडियो में मुकेश खन्ना शक्तिमान के रूप में नजर आए।
यूजर्स का इस वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया है?
कुछ यूजर्स ने इसे दो सुपरमैन का मिलन कहा, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि क्या शक्तिमान खुद को हनुमान जी से तुलना कर रहे हैं।
हनुमान चालीसा को क्यों रिकॉर्ड किया गया?
यह वीडियो हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी को भेंट की गई है।
मुकेश खन्ना ने कौन सा महत्वपूर्ण किरदार निभाया था?
मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले