8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का सदस्यता अभियान सफल होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का सदस्यता अभियान सफल होगा?

सारांश

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बिहार में सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसका लक्ष्य 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ना है। क्या यह अभियान सफल होगा? जानिए इस खबर के पीछे का सच और इसके संभावित प्रभाव।

मुख्य बातें

सदस्यता अभियान का लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य बनाना है।
बिहार में 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने की योजना है।
अभियान अगले 90 दिनों तक चलेगा।

पटना, १८ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने रविवार को देशभर में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया। इस अवसर पर पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सदस्यता अभियान के संबंध में मीडिया से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि नया साल सकारात्मक संदेश लेकर आया है। हम आज से पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य ५० लाख नए सदस्यों को जोड़ना है। हमें विश्वास है कि हम इस लक्ष्य से अधिक लोगों को सदस्य बना सकेंगे। रविवार को इस अभियान की शुरुआत में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जिस तरह से लोग हमारी पार्टी से जुड़े हैं, यह दर्शाता है कि लोगों का आकर्षण हमारी पार्टी के प्रति बढ़ा है। सभी समाज और तबके के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं, यह हमारे लिए सुखद है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद इस अभियान की शुरुआत की गई है, जो अगले 90 दिनों तक चलेगा। इसके बाद संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तर पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा और यात्राएं भी की जाएंगी।

बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि बिहार में भी १० लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है। यह अभियान १४ अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस के विधायकों के एनडीए में आने की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि यह उन्हें तय करना है, लेकिन यह निश्चित है कि वे संभावना तलाश रहे हैं। वे जिस गठबंधन में हैं, वहां रहकर अपने क्षेत्र का भला नहीं कर पाएंगे। एनडीए में वे मजबूती से अपना पक्ष रख सकेंगे। हमारी आशा है कि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए एनडीए के साथ आएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का सदस्यता अभियान कब शुरू हुआ?
यह अभियान 18 जनवरी को शुरू हुआ।
इस अभियान का लक्ष्य क्या है?
इस अभियान का लक्ष्य 50 लाख नए सदस्यों को जोड़ना है।
बिहार में कितने नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है?
बिहार में 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले