31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एचपीसीएल में 731 पदों के लिए सुनहरा अवसर: आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एचपीसीएल में 731 पदों के लिए सुनहरा अवसर: आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च

सारांश

एचपीसीएल ने 731 ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई और 25 मार्च तक चलेगी। यह युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है।

मुख्य बातें

एचपीसीएल ने 731 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हुई है।
अंतिम तिथि 25 मार्च है।
आवेदन शुल्क 1,180 रुपए है।
लिखित परीक्षा 3 मई को होगी।

नई दिल्ली, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने ऑफिसर के विभिन्न 731 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एचपीसीएल द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से आरंभ हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एचपीसीएल ने जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 10, जूनियर एग्जीक्यूटिव सिविल के 19, जूनियर एग्जीक्यूटिव मेकेनिकल के 207, जूनियर एग्जीक्यूटिव इलेक्ट्रिकल के 117, जूनियर एग्जीक्यूटिव केमिकल के 27, जूनियर एग्जीक्यूटिव क्वालिटी कंट्रोल के 12, जूनियर एग्जीक्यूटिव एचआर के 5, जूनियर एग्जीक्यूटिव फायर एड सेफ्टी के 16, मैकेनिकल इंजीनियर के 72, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 37, सिविल इंजीनियर के 17, केमिकल इंजीनियर के 15, ऑफिसर-फाइनेंस (सीए) के 30, ऑफिसर-फाइनेंस (सीएमए) के 4, ऑफिसर फाइनेंस (एमबीए) के 4, ऑफिसर-एचआर के 6, ऑफिसर-आईएस के 20, जूनियर एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंस ऑफिसर/ऑफिसर-ऑफिशियल भाषा (हिंदी) कार्यान्वयन के 3, ऑफिसर-सीबीजी ऑपरेशन के 1, और एचआर लीगल ऑफिसर के 2 पद शामिल हैं।

सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (उत्तर प्रदेश) के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (तमिलनाडु) के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (केरला) के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (गोवा) के 1, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-सेफ्टी (एचक्यूओ) के 3, सीनियर ऑफिसर-सीबीजी ऑपरेशंस के 1, सीनियर ऑफिसर-सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) ऑपरेशंस एंड मेनटेनेंस के 4, सीनियर ऑफिसर-सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) प्रोजेक्ट्स के 6, सीनियर ऑफिसर-सेल्स (रीटेल/लुब्रिकेंट्स/सीधी बिक्री/एलपीजी) के 50, और सीनियर ऑफिसर-बेंजीन/टोल्यून का हैंडलीन के 3 पद हैं।

असिस्टेंस मैनेजर/मैनेजर-प्रोजेक्ट्स के 6, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-ल्यूब ब्लेंडिंग के 2, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-ग्रीस मैन्युफैक्चरिंग के 4, मैनेजर-प्लांट ऑपरेशंस (2जी इथेनॉल) के 1, असिस्टेंट मैनेजर- प्लांट मैनटेनेंस (2जी इथेनॉल) के 1, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर-फीडस्टफ्स प्रोक्योरमेंट (2जी इथेनॉल) के 1, सीनियर ऑफिसर/ असिस्टेंट मैनेजर- कंपनी सेक्रेटरी के 1, मैनेजर/सीनियर मैनेजर- सस्टेनेबिलिटी (एचएसएसई) के 2, मैनेजर-टेक्निकल सर्विसेज (पेट्रोकेमिकल्स) के 3 पद हैं।

डिप्टी जनरल मैनेजर-टेक्निकल सर्विसेज (आर एंड डी प्रोडक्ट कॉमर्स लाइजेशन-पेट्रोकेमिकल्स) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर-पोलीमर एक्पर्ट के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-आईएस (डेटा मैनेजमेंट) के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-आईएस (साइबर सिक्योरिटी) के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-आईएस (क्वालिटी असुरेंस) के 1, मैनेजर/सीनियर मैनेजर-आईएस (एंटरप्राइज आर्किटेक्ट) के 1, असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर/सीनियर मैनेजर-एचआर के 5 और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटिजिस्ट एंड एडवाइजर-आईटी एंड ओटी (एफटीसी) के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/बीई/बीटेक/एमबीए/सीए/सीएमए/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 25 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन पत्र भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपए निर्धारित की गई है। अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।

एचपीसीएल की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन, लिखित परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, वहां फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर उन लोगों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। एचपीसीएल जैसे प्रतिष्ठित संगठन में काम करने का मौका मिलने से न केवल करियर को मजबूती मिलेगी, बल्कि देश की सेवा करने का भी अवसर मिलेगा।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एचपीसीएल में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है।
क्या आवेदन शुल्क है?
जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपए है।
कब होगी लिखित परीक्षा?
लिखित परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले