26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

इंदौर: एक साल के बच्चे के गले से निकाली गई जिंदा मछली, डॉक्टरों का अद्भुत ऑपरेशन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इंदौर: एक साल के बच्चे के गले से निकाली गई जिंदा मछली, डॉक्टरों का अद्भुत ऑपरेशन

सारांश

इंदौर में एक साल के बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली ने सभी को चौंका दिया। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बच्चे को बचाया। जानिए इस अद्भुत घटना की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

बच्चा एक्वेरियम की सफाई के दौरान चोटिल हुआ।
डॉक्टरों ने तत्परता से इलाज किया।
यह दुर्लभ घटना मध्य भारत में पहली बार हुई।
युवाओं के लिए यह सुरक्षा का एक सबक है।

इंदौर, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला घटना सामने आई है। यहां एक साल का बच्चा अपने गले में एक जिंदा मछली फंसा कर लाया था, जिसके कारण उसके मुंह से खून निकल रहा था। डॉक्टरों ने सफलता से इस मछली को बच्चे के गले से बाहर निकाला है।

यह मामला इंदौर के एमवाई अस्पताल का है, जहां 3 अप्रैल को बच्चे को भर्ती कराया गया था। बच्चे के रोने और मुंह से खून आने की शिकायत के बाद उसे अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों को एक हैरान करने वाली जानकारी मिली।

जांच के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि बच्चे के गले में जिंदा मछली फंसी हुई थी। मछली के फड़फड़ाने की वजह से बच्चे के गले में घाव बन रहा था, जिससे उसके मुंह से खून बह रहा था।

इंदौर के ईएनटी विभाग की प्रमुख डॉ. यामिनी गुप्ता ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और उसके परिवार वाले काफी चिंतित थे। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मछली फड़फड़ा रही थी। हम तुरंत बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले गए, जहां मछली को निकाला गया। यह मध्य भारत का पहला मामला है और इस उम्र के बच्चों में यह दुर्लभ है।

डॉक्टर ने बताया कि अगर समय पर बच्चे को इलाज नहीं मिलता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। बच्चे के परिवार के पास एक्वेरियम था, जिसमें कई प्रकार की मछलियों थीं। जब परिवार वाले एक्वेरियम की सफाई कर रहे थे, उन्होंने बड़ी मछलियों को पकड़ लिया लेकिन एक छोटी मछली बच्चे के पास लाए।

जब मछली को बच्चे के मुंह के पास लाया गया तो वह हंसने लगा। इसी दौरान मछली हाथ से छूट गई और बच्चे के मुंह में चली गई। डॉक्टर के अनुसार, पांच-छह डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन किया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, वह खाना-पीना कर रहा है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताती है कि कभी-कभी अजीब घटनाएं भी हो सकती हैं। डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता ने एक छोटे जीवन को बचा लिया, जो कि एक बड़ी राहत की बात है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बच्चे के गले में मछली कैसे फंसी?
बच्चा एक्वेरियम की सफाई कर रहे परिवार के सदस्यों के साथ था, जब मछली उसके हाथ से छूट गई और उसके मुंह में चली गई।
डॉक्टरों ने मछली को कैसे निकाला?
डॉक्टरों ने बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर मछली को सफलतापूर्वक निकाला।
क्या बच्चे को कोई गंभीर चोट आई थी?
हाँ, मछली के फड़फड़ाने की वजह से बच्चे के गले में घाव बन गया था, जिससे खून भी आया।
यह घटना कितनी दुर्लभ है?
यह घटना मध्य भारत में पहली बार हुई है और इस उम्र के बच्चों में यह अत्यंत दुर्लभ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले