26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीआर में 50 अप्रेंटिस पदों के लिए शानदार अवसर, अंतिम तिथि 11 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीआर में 50 अप्रेंटिस पदों के लिए शानदार अवसर, अंतिम तिथि 11 मई

सारांश

प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान (आईपीआर) ने ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 50 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने के लिए 11 मई तक आवेदन करें।

मुख्य बातें

आईपीआर में 50 अप्रेंटिस पदों की भर्ती हो रही है।
अंतिम तिथि 11 मई है।
ग्रेजुएट और तकनीशियन दोनों के लिए पद उपलब्ध हैं।
चयन मेरिट के आधार पर होगा।
स्टाइपेंड 12,000 से 13,500 रुपए प्रति माह होगा।

गांधीनगर, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप अपने करियर की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, तो प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान (आईपीआर) में 50 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने का यह एक सुनहरा मौका है। इस प्रतिष्ठित संस्थान ने ग्रेजुएट और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए भर्ती जारी की है।

आईपीआर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएट (डिग्री) धारकों के लिए 32 और तकनीशियन (डिप्लोमा) धारकों के लिए 18 पद हैं। इनमें कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 7, सिविल इंजीनियरिंग के 7, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार के 7, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 10, इंस्ट्रुमेंटेशन एवं नियंत्रण इंजीनियरिंग के 4 और सामान्य स्ट्रीम (बीकॉम/बीए/बीबीए) के 5 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई तक जारी रहेगी। योग्य उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए आईडियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीटेक या बीई की डिग्री होनी चाहिए। तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए, डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अन्य आवश्यक योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी।

चयन प्रक्रिया मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 12,000 से 13,500 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (बीओएटी) के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए, एनएटीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। सभी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फिर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीआर में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को पहले एनएटीएस की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 12,000 से 13,500 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।
कौन से विषयों में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है?
उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, मैकेनिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन एवं नियंत्रण इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले