जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आई कॉल, सुरक्षा बढ़ाई गई

Click to start listening
जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आई कॉल, सुरक्षा बढ़ाई गई

सारांश

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। अनजान नंबर से कॉल आने पर आरोपी ने गोली मारने की बात कही। यह कॉल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आई थी। सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Key Takeaways

  • जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है।
  • धमकी देने वाला व्यक्ति मुर्शिदाबाद का निवासी है।
  • दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • मंत्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
  • आरोपी की पहचान इस्लाइल के रूप में हुई है।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल किया गया था, जिसमें आरोपी ने सीधा गोली मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी है। इस घटना के बाद, जयंत चौधरी के निवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस को बताया, "दो दिन पहले मंत्री जयंत चौधरी अपने आवास से संसद के लिए निकल रहे थे। संसद पहुंचने के बाद एक फोन आया था। लगातार तीन से चार बार कॉल की गई थीं। जब फोन उठाया गया तो दूसरी तरफ से सीधे गोली मारने की धमकी दी गई थी।" उन्होंने कहा कि उस फोन में मंत्री के आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम की एक फोटो भी भेजी गई थी।

शाह ने बताया, "जिस जिले में मंत्री का दौरा होता है, उसके लिए एक पूरा शेड्यूल होता है। यह शेड्यूल केवल जिले के अधिकारियों के पास भेजा जाता है, लेकिन यह धमकी देने वाले व्यक्ति के पास था। आरोपी के पास मंत्री जयंत चौधरी के आगरा के कार्यक्रम का शेड्यूल भी था।"

विश्वेंद्र शाह ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई है और पुलिस अपनी जांच कर रही है। आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई है। उस व्यक्ति की पहचान इस्लाइल के रूप में हुई है।

Point of View

यह घटना हमारे राजनीतिक वातावरण में बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री को धमकी मिलना एक गंभीर चिंता का विषय है, जो हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। यह समय है कि हम अपने नेताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
NationPress
22/03/2026

Frequently Asked Questions

जयंत चौधरी को धमकी क्यों मिली?
उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल कर गोली मारने की धमकी दी गई थी।
धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है?
धमकी देने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी है और उसकी पहचान इस्लाइल के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस इस मामले में क्या कर रही है?
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की है।
जयंत चौधरी की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं?
जयंत चौधरी के आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
क्या इस घटना का राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा?
यह घटना राजनीतिक असुरक्षा का संकेत देती है और नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा सकती है।
Nation Press