4 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं?

सारांश

झारखंड के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दिल से शुभकामनाएं दीं। इस खास अवसर पर उन्होंने झारखंड की प्रगति और समृद्धि की कामना की, साथ ही राज्य के गौरवपूर्ण इतिहास और संस्कृति पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य बातें

झारखंड राज्य की रजत जयंती का उत्सव राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं झारखंड की संस्कृति और इतिहास का महत्व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का सम्मान झारखंड का भविष्य उज्ज्वल है

नई दिल्ली, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड राज्य की स्थापना का 25वां वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड प्रगति-पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और राज्य के सभी निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सभी को झारखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती के प्रतिभाशाली और कर्मठ लोगों ने राज्य का और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध यह राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।"

उन्होंने यह भी लिखा, "यहां के जनजातीय समुदाय की समृद्ध लोक-कलाओं की देश-विदेश में प्रतिष्ठा है। यहां के शूरवीरों ने भारत माता की सेवा के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। मेरी मंगलकामना है कि झारखंड प्रगति-पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और राज्य के सभी निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी इस मौके पर एक्स पर लिखा, "झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वीरता, आत्मसम्मान और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से ओतप्रोत भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है। अपने कर्मठ जनों के योगदान से समृद्ध यह राज्य देश के विकास में अमूल्य भूमिका निभा रहा है। मेरी यही कामना है कि झारखंड निरंतर प्रगति के नए शिखर छूता रहे और यहाँ की धरती सदा समृद्धि व सुख-शांति से परिपूर्ण रहे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहाँ की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।"

उन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल राज्य के निवासियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। इस दिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा दी गई शुभकामनाएं झारखंड के विकास और उसकी सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती हैं।
RashtraPress
4 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
झारखंड स्थापना दिवस हर वर्ष 15 नवंबर को मनाया जाता है।
झारखंड की स्थापना कब हुई थी?
झारखंड की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी।
इस वर्ष झारखंड की स्थापना के कितने वर्ष पूरे हुए?
इस वर्ष झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले