14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कंगना रनौत की बयानबाजी पर कांग्रेस सांसद का तीखा जवाब: क्या वे स्मृति ईरानी की जगह लेने की कोशिश कर रही हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कंगना रनौत की बयानबाजी पर कांग्रेस सांसद का तीखा जवाब: क्या वे स्मृति ईरानी की जगह लेने की कोशिश कर रही हैं?

सारांश

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की बेतुकी बयानबाजी पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कंगना स्मृति ईरानी की जगह लेने की कोशिश कर रही हैं। यह बयान राजनीति में चल रहे तनाव का संकेत है।

मुख्य बातें

कंगना रनौत की बयानबाजी पर कांग्रेस सांसद का कड़ा जवाब।
कंगना के राजनीतिक प्रयासों पर सवाल उठाए गए।
युद्ध के समाधान के रूप में नकारात्मक दृष्टिकोण।
संविधानिक संस्थानों के दुरुपयोग की चिंता।
पाकिस्तान का आतंकवाद में योगदान पर ध्यान।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत स्मृति ईरानी की जगह लेने की कोशिश कर रही हैं।

सुखदेव भगत ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "कंगना रनौत भाजपा नेतृत्व की नजर में बने रहने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रही हैं। मेरा कहना है कि 'जिसके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते'।"

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की इजरायल को धमकी पर सुखदेव भगत ने कहा, "युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। भारत हमेशा संवाद का पक्षधर रहा है। युद्ध न केवल दोनों देशों के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि अन्य संबंधित देशों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। युद्ध के दौरान धमकियों का कोई अंत नहीं होता है। इसलिए संवाद स्थापित होना चाहिए।"

आईपैक मामले में सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बीच, सुखदेव भगत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "भाजपा ईडी और सीबीआई जैसे संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है, इसलिए प्रतिकार करना स्वभाविक हो जाता है।"

अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड द्वारा पाकिस्तान को अमेरिका के लिए बड़ा परमाणु खतरा बताए जाने पर सुखदेव भगत ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को संरक्षण देता रहा है। भारत इस बात को बार-बार दोहराता रहा है। अगर अमेरिका भी इसे महसूस कर रहा है तो यह एक अच्छी बात है।"

वाराणसी में गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी के आयोजन के संबंध में कांग्रेस सांसद ने कहा, "धर्म केवल व्यक्ति की आस्था का विषय है। अगर कोई अच्छे मन से अपना रोजा खोलता है, तो इसे धार्मिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह दर्शाता है कि राजनीति में बयानबाजी का क्या महत्व है। इस विषय पर जनता की राय जानना आवश्यक है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंगना रनौत ने किसके खिलाफ टिप्पणी की थी?
कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी।
सुखदेव भगत ने कंगना की बयानबाजी को लेकर क्या कहा?
सुखदेव भगत ने कहा कि कंगना भाजपा नेतृत्व की नजरों में बने रहने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रही हैं।
सुखदेव भगत ने युद्ध के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और भारत हमेशा संवाद का पक्षधर रहा है।
क्या सुखदेव भगत ने ममता बनर्जी का समर्थन किया?
हां, उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए भाजपा पर संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
क्या पाकिस्तान को लेकर सुखदेव भगत का क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देता रहा है और यह अमेरिका के लिए भी चिंता का विषय है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले