26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लद्दाख का नया एलजी बनने पर कविंदर गुप्ता ने पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लद्दाख का नया एलजी बनने पर कविंदर गुप्ता ने पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया?

सारांश

कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू का आभार व्यक्त किया। यह उनकी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। क्या वे लद्दाख के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगे? जानिए इस नई नियुक्ति के बारे में!

मुख्य बातें

कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू का आभार व्यक्त किया।
उनकी प्राथमिकता लद्दाख की समस्याओं का समाधान करना होगा।
यह नियुक्ति उनके राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के एक मुख्य चेहरा रहे हैं।

जम्मू, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर जम्मू-कश्मीर से भाजपा के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया है। वह जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं। कविंदर गुप्ता, बी.डी. मिश्रा की जगह लद्दाख में उपराज्यपाल का पदभार संभालेंगे।

लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त होने के बाद कविंदर गुप्ता ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी बताया और कहा कि उनका प्रयास लद्दाख की जनता की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का होगा।

उन्होंने कहा, "मैंने लद्दाख में कुछ समय बिताया है और मुझे पता है कि वहां लोगों के सामने क्या चुनौतियां हैं। हालांकि, वह समय काफी नहीं था। अब मुझे एलजी के तौर पर काम करने का अवसर मिला है, तो निश्चित रूप से मैं वहां की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करूंगा। मैं पीएम मोदी के दृष्टिकोण 'सबका साथ सबका विकास' के अनुसार लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरसक प्रयास करूंगा।"

कविंदर गुप्ता की यह नियुक्ति उनके राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, खासकर इसीलिए क्योंकि लद्दाख पहले जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था और गुप्ता उस समय उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके थे।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए कविंदर गुप्ता एक मुख्य चेहरा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को प्रमुखता से उठाया है। हाल के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा के उम्मीदवारों के लिए जनसमर्थन जुटाने का कार्य किया। उनकी मेहनत रंग लाई थी। हालांकि, भाजपा सरकार बनाने में चूक गई, लेकिन प्रदर्शन शानदार रहा।

कविंदर गुप्ता को महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में जम्मू कश्मीर का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे तीन बार (2005-2010) जम्मू के मेयर रहे। 2 दिसंबर 1959 को जन्मे कविंदर गुप्ता किशोरावस्था से ही आरएसएस के सदस्य भी रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो लद्दाख के विकास और स्थिरता में योगदान कर सकता है। यह केंद्र सरकार की कोशिश को दर्शाता है कि वे स्थानीय मुद्दों पर ध्यान दें और लद्दाख की जनता के लिए बेहतर समाधान लाएं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कविंदर गुप्ता कौन हैं?
कविंदर गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके हैं।
कविंदर गुप्ता की नियुक्ति कब हुई?
कविंदर गुप्ता को 14 जुलाई को लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया।
कविंदर गुप्ता का राजनीतिक करियर कैसा है?
कविंदर गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई चुनावों में सक्रिय रहे हैं।
कविंदर गुप्ता की प्राथमिकताएँ क्या होंगी?
उनकी प्राथमिकता लद्दाख की जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास को बढ़ावा देना होगा।
क्या लद्दाख में विकास की संभावनाएँ हैं?
हाँ, लद्दाख में विकास की संभावनाएँ हैं, और कविंदर गुप्ता की नियुक्ति इसे और आगे बढ़ा सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले