26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या किसान संगठन ने यूपी सरकार को बीज और सिंचाई की समस्याओं को लेकर चेतावनी दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या किसान संगठन ने यूपी सरकार को बीज और सिंचाई की समस्याओं को लेकर चेतावनी दी?

सारांश

भारतीय किसान संघ ने यूपी सरकार को बीज और सिंचाई समस्याओं के समाधान के लिए चेतावनी दी है। आगामी 9 सितंबर को सभी विकास खंडों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान नेता रवि शेखर ने समस्याओं के समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की बात कही है।

मुख्य बातें

किसान संगठन ने यूपी सरकार को चेतावनी दी है।
रबी की फसल और सिंचाई की समस्याएं चिंता का विषय हैं।
9 सितंबर को किसान सड़कों पर उतरेंगे ।
ज्ञापन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सौंपे जाएंगे।
सरकार को समय पर कदम उठाने की आवश्यकता है।

चंदौली, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय किसान संघ ने रबी की फसल, बीज और सिंचाई की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। किसान संगठन ने यह घोषणा की है कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

भारतीय किसान संघ-उत्तर प्रदेश के महासचिव और चंदौली के किसान नेता रवि शेखर ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे

उन्होंने कहा, "रबी की फसल को लेकर उत्तर प्रदेश में किसानों के सामने कई तरह की बाधाएं आई हैं। सरकारी तंत्र के माध्यम से खाद, बीज और सिंचाई की व्यवस्था में भी बाधाएं रही हैं। किसानों ने उसका अनुभव किया है।" क्योंकि रबी की फसल की बुआई अक्टूबर-नवंबर से क्षेत्रीय आधार पर शुरू हो जाती है, इसी बाधा को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने सरकार को आगाह करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है।

किसान नेता रवि शेखर ने कहा कि 9 सितंबर को 826 विकास खंड मुख्यालयों पर B.D.O. के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञापन के साथ चेतावनी देते हुए आगाह किया जाएगा कि रबी की फसल में अगर किसानों को फिर से ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा, तो भारतीय किसान संघ पूरे प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

बता दें कि दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी बीजों के समय से उपलब्धता और वितरण पर जोर दिया है। बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि निदेशालय में बैठक ली थी। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान योगी शासन की प्राथमिकता में हैं। उन्नतशील बीजों का वितरण कृषकों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय से जरूर सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि रबी फसलों के सभी बीज 25 अक्टूबर तक सभी राजकीय बीज भंडारों पर कृषकों को वितरण के लिए उपलब्ध करा दिए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि रबी फसलों के सभी अनुदानित बीजों का कृषकों को वितरण बुआई से पहले 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से पूर्ण कर लिया जाए।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राज्य की समृद्धि के लिए भी चिंताजनक है। सरकार को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसान संगठन ने यूपी सरकार को कब चेतावनी दी?
किसान संगठन ने यूपी सरकार को 5 सितंबर को चेतावनी दी।
किसान कब प्रदर्शन करेंगे?
किसान 9 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे।
किसान समस्याओं का समाधान न होने पर क्या करेंगे?
किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन कब सौंपा जाएगा?
मुख्यमंत्री को ज्ञापन 9 सितंबर को सौंपा जाएगा।
सरकार ने रबी बीजों के वितरण पर क्या कहा?
सरकार ने रबी बीजों की समय से उपलब्धता और वितरण पर जोर दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले