26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में' ने बंपर ओपनिंग की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में' ने बंपर ओपनिंग की?

सारांश

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जानें फिल्म की ओपनिंग, कलेक्शन और कृति का फैंस के प्रति आभार। क्या यह फिल्म वीकेंड पर भी कमाई के नए आयाम छू पाएगी?

मुख्य बातें

फिल्म 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन 15.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
कृति सेनन ने फैंस का दिल से धन्यवाद किया।
फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है।
कृति की पिछले कुछ सिंगल लीड फिल्में 10 करोड़ रुपये के नीचे ही रहीं।
फिल्म की ओपनिंग से दर्शकों की रुचि स्पष्ट है।

मुंबई, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की नई फिल्म 'तेरे इश्क में' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है और इसने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

कृति सेनन ने फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी साझा की है और दर्शकों का धन्यवाद किया है जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया है।

कृति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'तेरे इश्क में' का कलेक्शन साझा किया। उनके अनुसार, फिल्म ने केवल हिंदी बेल्ट में 15.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग से स्पष्ट है कि यह दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही है। इसे तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है और यह कलेक्शन केवल हिंदी बेल्ट का है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन तीनों भाषाओं में लगभग 18 करोड़ तक पहुंच सकता है। अपनी फिल्म की शानदार ओपनिंग से कृति सेनन बहुत खुश हैं और उन्होंने फैंस का दिल से आभार व्यक्त किया है।

एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, "मुक्ति और शंकर इश्क के साथ मुस्कुरा रहे हैं। आपका प्यार सबसे बड़ा इनाम है, हमारी फिल्म को दिल से प्यार करने के लिए धन्यवाद!"

यह ध्यान देने योग्य है कि इससे पहले कृति की मल्टीस्टारर फिल्म ने भी मजबूत ओपनिंग की थी, लेकिन उनकी सिंगल लीड फिल्मों की ओपनिंग 10 करोड़ रुपये के नीचे रही है। कृति की 'भेड़िया', 'मिली', 'शहजादा', 'लुकाछिपी', और 'तेरी बातों नें ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्मों की ओपनिंग 10 करोड़ रुपये के नीचे रही है, जबकि प्रभास के साथ आई मल्टीस्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की ओपनिंग लगभग 36 करोड़ रुपये थी और शाहरुख के साथ उनकी दूसरी लीड फिल्म 'दिलवाले' ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

धनुष के लिए, इस फिल्म को उनकी पहली फिल्म 'रांझणा' से जोड़ा जा रहा है। 'रांझणा' में भी अभिनेता का किरदार एकतरफा आशिक का था और इस फिल्म में भी वे कृति के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'रांझणा' ने हिंदी बेल्ट में 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन 'तेरे इश्क में' ने अभिनेता की पहली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। अब देखना यह होगा कि फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'तेरे इश्क में' की ओपनिंग कमाई कितनी है?
फिल्म ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 15.06 करोड़ रुपये की कमाई की है।
क्या कृति सेनन ने फैंस का शुक्रिया अदा किया?
जी हां, कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर फैंस का दिल से धन्यवाद किया है।
फिल्म की ओपनिंग से पहले कृति की अन्य फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
कृति की अधिकांश सिंगल लीड फिल्मों की ओपनिंग 10 करोड़ रुपये के नीचे रही है।
फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो सकता है?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन तीनों भाषाओं में लगभग 18 करोड़ तक हो सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले