11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 11 सालों में 'आप' ने दिल्ली को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 11 सालों में 'आप' ने दिल्ली को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी?

सारांश

दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच शब्दों की जंग तेज हो गई है। बीजेपी के वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज के बयान पर करारा जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए इस राजनीतिक नाटक के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

11 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया।
भाजपा ने मात्र 8 महीने में यमुना की सफाई की।
सौरभ भारद्वाज के बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेता सौरभ भारद्वाज के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज वे मुझसे यमुना के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। मैं सौरभ भारद्वाज को यह याद दिलाना चाहता हूं कि 11 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान आपने दिल्ली को लूटने और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

भाजपा नेता ने कहा कि आपने पूर्वांचल के लोगों को यमुना किनारे छठ पूजा मनाने से रोका। आपने ऐसा करने से क्यों रोका? इसका कोई जवाब नहीं है। फिर भी आप हमारी आठ महीने

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली एवं देश के लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व की राजनीतिक हताशा का शर्मनाक मॉडल देखा। लोगों ने आप नेता सौरभ भारद्वाज को यमुना किनारे प्राकृतिक वासुदेव घाट की सफाई एवं वहां स्वच्छ पानी की उपलब्धता पर आपत्ति करते देखा।

सौरभ भारद्वाज ने रविवार को यमुना किनारे से एक लाइव वीडियो जारी कर यमुना सफाई पर आपत्ति करने का जो नाटक किया, वह एक ऐसा राजनीतिक प्रपंच था, जहां विपक्षी दल ने सरकार द्वारा सफाई सुनिश्चित करने पर आपत्ति की।

भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने 2018 से 2024 तक यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई। आज जब रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र 8 माह में यमुना की बेसिक सफाई कर छठ व्रतियों को प्राकृतिक घाट उपलब्ध करवाए हैं, तो अब वे हाहाकार मचा रहे हैं।

दिल्ली का पूर्वांचल समाज आज आप नेतृत्व से दो सीधे सवाल पूछना चाहता है।

पहला- आप सरकार ने किस प्रशासनिक आधार पर 2018 से 2024 तक दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई थी?

दूसरा- आप नेतृत्व बताए कि आखिर उन्हें रेखा गुप्ता सरकार द्वारा यमुना घाटों पर सफाई एवं स्वच्छ जल सुनिश्चित करने पर आपत्ति क्यों है?

इससे पहले भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा उनकी निराशा को दर्शाती है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं, पिछले 11 वर्षों में, कोविड वर्ष को छोड़कर, क्या वे एक भी आधिकारिक दस्तावेज दिखा सकते हैं जिसमें बताया गया हो कि उन्होंने यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति क्यों नहीं दी? उनके पास कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं है।

11 सालों के कुशासन में 8500 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी यमुना को साफ क्यों नहीं कर पाए आप? और अब भाजपा की 7 महीने की सरकार में यमुना की सफाई के साथ-साथ भव्य छठ पूजा हो रही है तो आपको दर्द हो रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आप सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक क्यों लगाई?
आप सरकार ने प्रशासनिक कारणों से यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई, लेकिन इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया।
भाजपा की सरकार ने यमुना की सफाई कैसे की?
भाजपा सरकार ने मात्र 8 महीने में यमुना की सफाई का कार्य किया और प्राकृतिक घाट उपलब्ध करवाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले