18 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'आप' के सभी नेता बेरोजगार हैं और केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं?: रवि नेगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'आप' के सभी नेता बेरोजगार हैं और केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं?: रवि नेगी

सारांश

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वन महोत्सव, 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आप सरकार पर निशाना साधा। क्या 'आप' के नेता केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं?

मुख्य बातें

वन महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया गया।
भाजपा विधायक ने आप नेताओं पर आरोप लगाया।
दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए सख्त कदम उठा रही है।
70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

नई दिल्ली, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को भारत मंडपम में 'वन महोत्सव, 2025' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक रवि नेगी और गजेंद्र सिंह यादव ने दिल्ली सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की और पूर्व की 'आम आदमी पार्टी' (आप) सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा सरकार पर रोहिंग्याओं के मुद्दे को लेकर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया, जिसका जवाब भाजपा विधायक रवि नेगी ने दिया। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "आतिशी और पूर्व 'आप' सरकार के सभी मंत्री एवं नेता अब बेरोजगार हो चुके हैं। वे केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। वर्तमान में दिल्ली सरकार जो ऐतिहासिक कार्य कर रही है, उससे 'आप' का वोट बैंक प्रभावित हो रहा है, जिससे वे ऐसे बयान दे रहे हैं।"

दिल्ली में पुराने वाहनों के चलने पर प्रतिबंध के संबंध में 'आप' के रुख पर रवि नेगी ने कहा, "जो काम पूर्व की सरकार को करना चाहिए था, वह उन्होंने नहीं किया। दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल गाड़ियों को चलाने की अनुमति नहीं थी, फिर वे इन्हें कैसे चलने दे रहे थे? आज हम इस पर सख्ती कर रहे हैं और प्रदूषण को कम करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, तो विपक्ष को सहयोग करना चाहिए।"

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के दिल्ली में ओल्ड व्हीकल बैन को तुगलकी फरमान बताने पर भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव ने कहा, "पर्यावरण के प्रति भाजपा सरकार जितनी संजीदा है, पूर्व की सरकारें उतनी नहीं थीं। सीएम ने वन महोत्सव के दौरान कहा कि वे पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाएंगी।"

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष राजधानी को अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति सजग बनाने के लिए 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक स्थिति को दर्शाती हैं। यह आवश्यक है कि सभी दल मिलकर दिल्ली के विकास के लिए सहयोग करें।
RashtraPress
18 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वन महोत्सव 2025 का उद्देश्य क्या है?
इस महोत्सव का उद्देश्य दिल्ली को हरा-भरा और पर्यावरण के प्रति सजग बनाना है।
रवि नेगी ने किस पर आरोप लगाए?
रवि नेगी ने 'आप' के नेताओं को बेरोजगार बताते हुए उन पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाया।
दिल्ली में पुराने वाहनों पर क्या निर्णय लिया गया है?
दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल गाड़ियों के चलने पर प्रतिबंध है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले