20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भगवंत मान ने पंजाब को बर्बाद कर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भगवंत मान ने पंजाब को बर्बाद कर दिया?

सारांश

पंजाब में आई बाढ़ के बीच कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मान की लापरवाही के कारण राज्य को नुकसान हुआ है। रंधावा ने पीएम मोदी से भी अपनी निराशा व्यक्त की है।

मुख्य बातें

पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही मुख्यमंत्री भगवंत मान की लापरवाही कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के आरोप प्रधानमंत्री मोदी का राहत पैकेज अनियंत्रित खनन का प्रभाव

नई दिल्ली, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।

बुधवार को राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भगवंत मान पूरी तरह से निकम्मे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अब तक बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की एक भी बैठक नहीं की है। वह हालात का सामना भी नहीं कर सकते। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा, पंजाब को बर्बाद कर दिया है। वह एक आम घराने से होने का दावा करते हैं, लेकिन डेढ़ लाख के कमरों में रहते हैं। अगर आप वाकई एक आम घराने से हैं, तो पंजाब को आपसे बचाना होगा

कांग्रेस सांसद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विपत्तिपूर्ण स्थिति से निपटने में राज्य की तैयारियों की अनदेखी और उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब और हिमाचल प्रदेश दौरे पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से एक अनुरोध करता हूं, आप वहां गए, और इसके लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं, लेकिन आप हमें साथ नहीं ले गए। हमें इस बात का दुःख है, क्योंकि हम वहां से सांसद हैं, और हमारे जिले को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ राहत के लिए 1,600 करोड़ रुपये के आवंटन पर भी निराशा व्यक्त की और कहा कि पंजाब में हुई तबाही के सामने यह कुछ भी नहीं है।

बता दें कि कुछ दिन पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा के दौरान बाढ़ के लिए अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया था और दावा किया था कि इससे नदी के तटबंध कमजोर हुए हैं और इस तरह यह आपदा आई है।

हालांकि, पंजाब कांग्रेस ने इस दावे का विरोध करते हुए कहा कि राज्य में अनियंत्रित अवैध खनन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं और मौजूदा हालात उनकी सामूहिक विफलता को ही उजागर करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना होगा कि यह स्थिति केवल पंजाब का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगवंत मान पर रंधावा के आरोप क्या हैं?
रंधावा ने कहा कि भगवंत मान ने बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए और पंजाब को बर्बाद कर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी का बाढ़ राहत के लिए क्या कदम उठाए हैं?
प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ राहत के लिए 1,600 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, लेकिन रंधावा ने इसे अपर्याप्त बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले