11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलेगा? इंडी गठबंधन को झटका!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलेगा? इंडी गठबंधन को झटका!

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित होने वाले हैं। इस बीच, राष्ट्र प्रेस-मैटराइज ने एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें एनडीए के स्पष्ट बहुमत की उम्मीद जताई गई है। क्या महागठबंधन को इस बार बड़ा झटका लगेगा? जानें सभी महत्वपूर्ण आंकड़े और विश्लेषण।

मुख्य बातें

एनडीए को 147-167 सीटें मिलने की उम्मीद।
महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती हैं।
एग्जिट पोल में 66,087 लोगों का सर्वेक्षण हुआ।
बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।
एनडीए को 48% और इंडी गठबंधन को 37% वोट मिले।

नई दिल्ली, ११ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को दूसरे चरण के साथ समाप्त हो गया है। अब, सभी की नजरें १४ नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसी बीच, परिणामों से पहले राष्ट्र प्रेस-मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है।

राष्ट्र प्रेस-मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को इस बार झटका लगने की उम्मीद है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की २४३ सीटों में से एनडीए को १४७-१६७ सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं इंडी गठबंधन को ७०-९० सीटें मिलने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे ज्यादा ६५-७३ सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, जेडीयू को ६७-७५ सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को ४-५ सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ७-९ और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को १-२ सीटें मिल सकती हैं।

इंडी गठबंधन के लिए, एग्जिट पोल में राजद को ५३-५८ सीटें, कांग्रेस को १०-१२, सीपीएम (एमएल) को ५-८, सीपीआई को २-३, सीपीएम (मार्क्सवादी) को २-३ और विकासशील इंसान पार्टी को १-४ सीटें मिलने की संभावना है।

अन्य दलों की बात करें तो, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को २-३ सीटें और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को ०-२ सीटें मिलने की उम्मीद है।

बिहार चुनाव में वोट शेयरिंग प्रतिशत के अनुसार, एनडीए को ४८ प्रतिशत और इंडी गठबंधन को ३७ प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

एनडीए में शामिल भाजपा को १९ प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को जेडीयू को २० प्रतिशत, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को प्रतिशत, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को प्रतिशत और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

इंडी गठबंधन में राजद को २१ प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को प्रतिशत, सीपीएम (एमएल) को प्रतिशत, सीपीआई को प्रतिशत, सीपीएम (मार्क्सवादी) को प्रतिशत और वीआईपी को प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

एजेंसी का दावा है कि एग्जिट पोल में मार्जिन ऑफ एरर +/- प्रतिशत हो सकता है।

बिहार की २۴३ सीटों पर दो चरणों में मतदान किया गया। पहले चरण में १२१ सीटों पर ६ नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में १२२ सीटों के लिए ११ नवंबर को मतदान किया गया। चुनाव के नतीजे १४ नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण होंगे। एग्जिट पोल के नतीजे अधिकतर अनुमानित हैं, लेकिन चुनाव परिणाम ही अंतिम सत्य होंगे। हमें सभी दलों की स्थिति पर नजर रखनी होगी।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम कब घोषित होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।
एनडीए को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है?
एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है।
महागठबंधन को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है?
महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने की संभावना है।
एग्जिट पोल में कितने लोगों का सर्वेक्षण किया गया?
एग्जिट पोल में 66,087 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।
एग्जिट पोल में वोट शेयरिंग का क्या अनुमान है?
एनडीए को 48 प्रतिशत और इंडी गठबंधन को 37 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले