29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चाणक्य प्रकाश यादव चुनाव लड़ सकते हैं, जब उन्हें अपना घर भी नहीं पता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चाणक्य प्रकाश यादव चुनाव लड़ सकते हैं, जब उन्हें अपना घर भी नहीं पता?

सारांश

बिहार की बेलहर विधानसभा सीट पर जदयू विधायक मनोज यादव ने सांसद के पुत्र चाणक्य प्रकाश पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चाणक्य को अपना घर नहीं पता, तो वह चुनाव कैसे लड़ेंगे? जानिए इस राजनीतिक विवाद के पीछे की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

मनोज यादव का चाणक्य प्रकाश पर हमला उनकी चुनावी रणनीति का हिस्सा है।
बेलहर विधानसभा चुनाव 2025 में दो चरणों में मतदान होगा।
बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं।

बांका, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की बेलहर विधानसभा सीट के जदयू विधायक मनोज यादव ने शनिवार को पटना से लौटने के बाद बांका सांसद गिरधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "जिस व्यक्ति को अभी तक यह भी नहीं पता कि उसका घर कहां है, वह बेलहर से चुनाव क्या लड़ेगा?"

विधायक का यह बयान उस वायरल वीडियो के संदर्भ में आया है जिसमें सांसद पुत्र प्रकाश यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि "मेरा घर बेलहर जिला में पड़ता है," जबकि बेलहर एक प्रखंड है, न कि जिला। विधायक ने इसे बेलहर की जनता की समझ का अपमान करार देते हुए सांसद पुत्र की जानकारी और तैयारी पर प्रश्न उठाए।

मनोज यादव ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद का पुत्र अपने पिता के नाम और प्रभाव का लाभ उठाकर बेलहर से चुनावी मैदान में उतरने का प्रयास कर रहा है, जबकि उसे स्थानीय भूगोल और जनसंख्या की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने सांसद गिरधारी यादव को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि आप 30 साल से बांका के सांसद हैं। यदि आपने जिले के विकास के लिए कोई ठोस उपलब्धि दी है, तो मैं उसे सुनने के लिए तैयार हूं।

विधायक ने गिरधारी यादव पर भूमि कब्जाने, धन कमाने, ठेकेदारी और धमकाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि सांसद का एकमात्र उद्देश्य मनोज यादव को हराना है, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े।

मनोज यादव ने यह भी कहा कि इस बार बेलहर की जनता पूरी तरह से जागरूक है और उन्होंने ठान लिया है कि "मनोज यादव को ही जिताना है।" उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार वे लगभग 50 हजार वोटों से चुनाव जीतेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इसमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष और लगभग 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनता अब राजनीतिक व्यक्तित्वों से उनकी वास्तविकता को जानने की उम्मीद कर रही है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाणक्य प्रकाश यादव कौन हैं?
चाणक्य प्रकाश यादव बांका सांसद गिरधारी यादव के पुत्र हैं और वे बेलहर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
मनोज यादव ने चाणक्य प्रकाश पर क्या आरोप लगाए?
मनोज यादव ने कहा कि चाणक्य को अपनी मूलभूत जानकारी जैसे कि घर का स्थान भी नहीं पता है, जो कि चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखें कब हैं?
चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर की तारीखें निर्धारित की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले