11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस समाज के पिछड़े लोगों को बरगला रही है? - दिलीप जायसवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस समाज के पिछड़े लोगों को बरगला रही है? - दिलीप जायसवाल

सारांश

क्या कांग्रेस वास्तव में समाज के पिछड़े लोगों को बरगला रही है? बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस पर अपनी राय साझा की है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान की सराहना की और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधा। जानिए इस चर्चा में क्या है खास!

मुख्य बातें

कांग्रेस का पिछड़े लोगों को बरगलाने का आरोप दीनदयाल उपाध्याय का योगदान सराहनीय पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए गए आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर बिहार की जनता की असलीता समझने की बात

पटना, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान की सराहना की। दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग समाज के पिछड़े लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ के कार्यकाल से ही हमारे संगठन को सींचने का काम किया है। उन्होंने हमारी पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने का प्रयास किया। आज उन्हीं के अमूल्य योगदान के कारण हम लोग यहां तक का सफर तय कर पाए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक महत्वपूर्ण बात कही थी, जिसे आज तक हमारी पार्टी के नेताओं ने अपने विचारों में शामिल रखा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि समाज में अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों तक विकास पहुंचाना ही समाज के जिम्मेदार लोगों का कर्तव्य है, जिसका निर्वहन हम सभी को हर हाल में करना होगा।

उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो लोग मौजूदा समय में राजनीतिक या आर्थिक रूप से उपेक्षित हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाया जाए। हमें मिलकर काम करना होगा ताकि हम उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कर सकें। हम नहीं चाहते हैं कि हमारे समाज का कोई भी तबका आर्थिक रूप से कमजोर रहे। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इसी विचार को हम तक पहुंचाने का कार्य किया है और मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वर्तमान में हमारी पार्टी इस विचारधारा के साथ कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बिहार की याद नहीं आई और जब चुनाव नजदीक है, तभी उन्हें बिहार की याद आ रही है। ये लोग बिहार में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कर रहे हैं, लेकिन इनसे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है, क्योंकि बिहार की जनता अब इनकी असलियत से परिचित हो चुकी है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने आज पिछड़ों की बात की है। मैं पूछना चाहता हूं कि वह इतने वर्षों से कहां थे। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी पार्टी बिहार के सभी पिछड़े और अति पिछड़े लोगों को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। हम अपनी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में मल्लिकार्जुन खड़गे की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इन लोगों को चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज के विकास और समग्र सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमें यह समझना होगा कि राजनीतिक दलों की नीतियों का प्रभाव सीधे समाज के पिछड़े वर्गों पर पड़ता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए हैं?
दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस समाज के पिछड़े लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का योगदान क्या है?
उन्होंने भाजपा की बुनियाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
क्या भाजपा बिहार के पिछड़े लोगों के लिए काम कर रही है?
हां, भाजपा सभी पिछड़े और अति पिछड़े लोगों को सशक्त करने के लिए काम कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले