30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धोखाधड़ी करके देश में सरकारें बनाई जा रही हैं? अजय राय का आरोप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धोखाधड़ी करके देश में सरकारें बनाई जा रही हैं? अजय राय का आरोप

सारांश

क्या भारत में सरकारें धोखाधड़ी से बनाई जा रही हैं? अजय राय ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ है कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर धोखाधड़ी कर रही हैं। जानिए इस यात्रा का क्या है महत्व।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का महत्व।
चुनाव आयोग और सरकार के बीच संबंधों पर सवाल।
गुजरात मॉडल की विफलता।
बनारस में रोपवे निर्माण पर चिंता।
जनता की जागरूकता और प्रतिक्रिया।

लखनऊ, ७ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के संदर्भ में सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' से देश के हर कोने में यह संदेश पहुंचा है कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर धोखाधड़ी करके सरकार बना रहे हैं।

अजय राय ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "देशभर में यह संदेश गया है कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर धोखाधड़ी कर रही हैं और सरकारें बना रही हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। चुनाव आयोग उनके निर्देशों और आदेशों के तहत काम कर रहा है और यह सब वोटर सत्यापन में धोखाधड़ी के जरिए हो रहा है। अब वे इसे पूरे देश में लागू करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि जनता इसके खिलाफ है।"

'वोटर' अधिकार यात्रा पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "देशभर में मुख्यालयों की यात्रा के बाद 'वोटर अधिकार रैली' हो रही है। इसका कार्यक्रम आज यूपी के सीतापुर में है। हम सभी सीतापुर पहुंचे हैं और यह यात्रा हर राज्य में हो रही है। देशभर में यह संदेश गया है कि यह सरकार वोट चोरी के आधार पर बनी है।"

अजय राय ने गुजरात मॉडल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "गुजरात मॉडल भी 'वोट चोरी' का मॉडल है। राहुल गांधी ने इस बात को प्रमुखता से उठाया है। गुजरात मॉडल लगातार फेल हो रहा है। हाल ही में मोरबी में एक पुल गिरा और कई लोगों की जानें भी गईं। अब शनिवार को एक रोपवे गिरा और इसमें भी कई लोग मारे गए। अब सरकार बनारस में भी रोपवे बनाने जा रही है। मैं पीएम मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि वहां कोई रोपवे न बनाया जाए। बनारस के लोगों की जान की कीमत बहुत है। वहां जो रोपवे बनाया जा रहा है, ये काम गुजरात के ठेकेदार कर रहे हैं। हालांकि, महादेव हमारे रक्षक हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें इस मुद्दे पर गहराई से विचार करना चाहिए। जनता की आवाज़ महत्वपूर्ण है, और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना आवश्यक है। हमें लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजय राय ने किस यात्रा के दौरान आरोप लगाए?
अजय राय ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान आरोप लगाए।
क्या आरोप है चुनाव आयोग पर?
चुनाव आयोग पर आरोप है कि वह सरकार के निर्देशों पर काम करके धोखाधड़ी कर रहा है।
गुजरात मॉडल पर क्या कहा गया?
अजय राय ने गुजरात मॉडल को भी 'वोट चोरी' का मॉडल बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले