क्या डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास में सहायक है? जगदंबिका पाल की राय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास में सहायक है? जगदंबिका पाल की राय

सारांश

जगदंबिका पाल का कहना है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के चलते विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया है। क्या बिहार में विकास के लिए ये सरकार प्रभावी साबित हो रही है? आइए जानते हैं उनके विचार।

मुख्य बातें

डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास की गति को तेज किया है।
कांग्रेस पार्टी पर भाजपा का तीखा प्रहार।
बिहार का कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
बिहार में हाईवे और एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है।
एनडीए सरकार के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है।

सिद्धार्थनगर, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के चलते बिहार देश के साथ तेजी से प्रगति कर रहा है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी बिहार में एसआईआर को लेकर झूठे भ्रम फैला रही थी, वे अब वर्किंग कमेटी की बैठक बुला रहे हैं। इस बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के साथ समझौता कर रही है और राजद की बी-टीम बनकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आज भी लालू यादव के शासन को याद करते हैं, जब बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर थे। इसी कारण जनता ने परिवर्तन किया। उन्होंने चारा घोटाले में लालू प्रसाद पर चल रहे मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि आज उसी के चलते लोगों का नजरिया बदला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुशल नीतियों से बिहार का दृष्टिकोण बदला है। अब हाईवे और एयरपोर्ट बन रहे हैं। बिहार, जो कभी चलने लायक नहीं था, वह अब देश के साथ प्रगति कर रहा है।

यूपी सरकार में मंत्री रहे आजम खान को लेकर सपा की ओर से आए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आजम खान पर जो मुकदमे हैं, कई मामलों में उनकी सजा भी तय कर दी गई है। सपा सत्ता में आने का सपना देख रही है कि हम सत्ता में आएंगे तो आजम खान के मुकदमे वापस लेंगे। प्रदेश की जनता नहीं भूली है कि सपा सरकार में कई आतंकी हमले हुए। कई आतंकवादियों का मुकदमा सपा ने वापस लिया था।

बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब बिहार में शाम ढलते ही लोग घरों से निकलने से डरते थे और हर तरफ देसी कट्टे का खौफ छाया रहता था। लेकिन एनडीए सरकार ने उस जंगलराज के दौर को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनके शासन में जंगलराज और अपराध अपने चरम पर थे, वही लोग आज विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है और विकास की गति तेज हुई है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब विकास और सुशासन के रास्ते पर चल रही एनडीए सरकार के साथ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

कांग्रेस की भूमिका और उसके आरोपों पर प्रश्न उठते हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि बिहार में विकास और सुशासन की आवश्यकता कितनी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डबल इंजन की सरकार का क्या मतलब है?
डबल इंजन की सरकार का मतलब है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार हो, जिससे विकास और नीतियों को लागू करना आसान होता है।
बिहार में विकास की क्या संभावनाएँ हैं?
बिहार में विकास की संभावनाएँ बढ़ रही हैं, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से।
कांग्रेस की भूमिका बिहार में क्या है?
कांग्रेस का कहना है कि वे बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ने उन पर कई आरोप लगाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले