क्या ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं? बंगाल में हिंदुओं का जीना मुश्किल: श्रीराज नायर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं? बंगाल में हिंदुओं का जीना मुश्किल: श्रीराज नायर

सारांश

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बंगाल में हिंदुओं का जीना कठिन हो गया है। क्या बंगाल की जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है?

मुख्य बातें

तुष्टीकरण की राजनीति के कारण हिंदुओं का जीना मुश्किल हो रहा है।
ममता बनर्जी सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए।
बंगाल में बदलाव की लहर आ चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व की सराहना की गई है।
हिंदू महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के तुष्टीकरण के कारण हिंदुओं का जीना कठिन हो गया है। हिंदू महिलाओं पर अत्याचार, सांसद और विधायक की पिटाई जैसी घटनाएं कैमरे में कैद हुई हैं और यह सब देश-विदेश में देखी जा रही हैं।

श्रीराज नायर ने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम समुदाय को प्राथमिकता देकर हिंदुओं को दोतम दर्जे का नागरिक बना रही है। बंगाल की जनता इन नीतियों से त्रस्त है। ममता सरकार का तुष्टीकरण का खेल अब नहीं चलेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब देगी और ममता सरकार का जाना तय है। इन नीतियों का खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

श्रीराज नायर ने आगे कहा कि मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि वो ममता सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों को खारिज करे और विकास के लिए मजबूत नेतृत्व का समर्थन करे। बंगाल में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और जनता अब जागरूक है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 24 साल के अपने नेतृत्व में देश को नई दिशा दी है। देश के हित में पीएम मोदी तमाम बड़े कदम उठा रहे हैं। हम उनके नेतृत्व की सराहना करते हैं। उन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।

उन्होंने आगे कहा, “यूपीए सरकार के दौरान तुष्टीकरण और ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव से हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची गई थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की राह पकड़ी।”

उन्होंने अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे ऐतिहासिक कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में विकास की राजनीति है, मुंबई में नए एयरपोर्ट और मेट्रो का उद्घाटन इसी प्रगति का प्रमाण है। मोदी सरकार ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाकर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम राज्य की राजनीति में पारदर्शिता और जिम्मेदारी की अपेक्षा करें। ममता बनर्जी की सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए और सभी समुदायों के लिए समान अवसर प्रदान करने चाहिए।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ममता बनर्जी पर आरोप क्यों लगे हैं?
श्रीराज नायर ने कहा कि ममता सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है जिससे हिंदुओं का जीना कठिन हो गया है।
बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ क्या हो रहा है?
हिंदू महिलाओं पर अत्याचार और सांसद-विधायक की पिटाई जैसी घटनाएं देखी जा रही हैं।
श्रीराज नायर ने क्या अपील की है?
उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की है कि वे तुष्टीकरण की नीतियों को खारिज करें और विकास के लिए मजबूत नेतृत्व का समर्थन करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 मिनट पहले
  2. 12 मिनट पहले
  3. 25 मिनट पहले
  4. 28 मिनट पहले
  5. 41 मिनट पहले
  6. 44 मिनट पहले
  7. 46 मिनट पहले
  8. 50 मिनट पहले