18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई सुरक्षित नहीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई सुरक्षित नहीं?

सारांश

पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर है। हाल ही में हुए हमले ने सबको चिंता में डाल दिया है। क्या वास्तव में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई सुरक्षित है?

मुख्य बातें

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है।
हरजिंदर सिंह पर जानलेवा हमला हुआ।
आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला।

चंडीगढ़, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कपूरथला में कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब पंजाब में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सुल्तानपुर लोधी की घटना दिल दहला देने वाली है। कपूरथला जिला परिषद के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह जिंदा, शाहजहांपुर गांव में अपने घर के बाहर गोलियों की बौछार में बाल-बाल बचे।"

उन्होंने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पंजाब में अब भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई भी सुरक्षित नहीं है।"

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह पर दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी में उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। यह हमला उनके घर के नजदीक हुआ था और हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि, फायरिंग के कारण और हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इससे पहले भी कांग्रेस की पंजाब इकाई ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि पंजाब में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण गैंगवार और गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं और बदलाव के बड़े-बड़े नारे लगाने वाली झाड़ू पार्टी के मंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने अपनी सुरक्षा के लिए चुना था, इस खून-खराबे के लिए नहीं।

कांग्रेस इकाई ने मानसा, जालंधर, जगराओं, मोहाली और अमृतसर की हालिया घटनाओं का उदाहरण दिया। अमृतसर में मेडिकल शॉप और मानसा में आरटीआई कार्यकर्ता की दुकान पर गोलीबारी हुई थी। जालंधर में सुनार की दुकान को बंदूक के बल पर लूटा गया। जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके अलावा, मोहाली में रियल एस्टेट व्यापारी पर फायरिंग की घटना हुई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब में हालात कितने खराब हैं?
पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जहां गैंगवार और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
क्या आम आदमी पार्टी पर आरोप सही हैं?
हां, कई नेताओं का मानना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है।
हरजिंदर सिंह पर हमला किसने किया?
कांग्रेस नेता हरजिंदर सिंह पर दो नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था।
पुलिस ने इस मामले में क्या किया?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
कांग्रेस का क्या कहना है?
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और सरकार इससे निपटने में असफल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले