10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी को पाकिस्तान के नुकसान का नहीं पता? एसपी वैद का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी को पाकिस्तान के नुकसान का नहीं पता? एसपी वैद का बयान

सारांश

क्या राहुल गांधी को पाकिस्तान के नुकसान का नहीं पता? पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने उठाए सवाल, विपक्ष की भूमिका पर भी चर्चा। जानें एसपी वैद का इस मुद्दे पर क्या कहना है।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की बयानबाजी पर सवाल उठाना चाहिए।
सुरक्षा बलों की आलोचना करना देश की आलोचना है।
चुनाव आयोग के कार्यों का समर्थन करना आवश्यक है।
रिटायर्ड जजों और ब्यूरोक्रेट्स की चिट्ठी महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सभी का प्राथमिकता होनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 272 रिटायर्ड जजों और ब्यूरोक्रेट्स ने चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी लिखने वालों में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस.पी. वैद भी शामिल हैं। इसको लेकर एस.पी. वैद का कहना है कि चिट्ठी लिखने वाले सभी बुद्धिजीवी, हाई कोर्ट के जज, आर्मी और सुरक्षा बलों से जुड़े अधिकारी समेत पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी चिंता सिर्फ देश के लिए है, किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्ष एक मजबूत भूमिका निभाए, लेकिन विपक्ष के नेता को संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना और देश के खिलाफ बोलना शोभा नहीं देता। पहले राहुल गांधी भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाते थे। ऐसे कई उदाहरण हैं। सुरक्षा बल आपके भी हैं, सिर्फ सरकार के नहीं। उनकी आलोचना करना मतलब देश की आलोचना करना है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि कितने जहाज गिरे? आपने पाकिस्तान से पूछा कि कितने जहाज गिरे? उन्हें सुरक्षा बलों से पूछना चाहिए था कि आपने पाकिस्तान के कितने जहाज गिराए। एक्सपर्ट ने साफ बताया है कि पाकिस्तान का कितना नुकसान हुआ है। अगर एक्सपर्ट को दिखता है तो राहुल गांधी को यह नहीं दिखता क्या? आप तो अपनी ही सेना से सवाल पूछते हैं कि कितने जहाज गिरे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हैं। सुप्रीम कोर्ट सबका है। उसका फैसला हमेशा सरकार के पक्ष में नहीं जाता। सरकार चुप रहती है, फैसले को आगे चैलेंज करती है। आप संसद पर सवाल उठाते हैं, उसका हिस्सा तो आप भी हैं। कुछ समय से चुनाव आयोग को भी टारगेट कर रहे हैं। एसआईआर देश से बाहर से आए लोगों के लिए है। बाहर से आकर फेक आईडी के जरिए वोटर आईडी जिन लोगों ने बनवाई है, उन्हें निकालना चुनाव आयोग का काम है।

पूर्व डीजीपी ने कहा कि हर आदमी चाहता है कि यहां देशवासी ही वोट करें। बांग्लादेशी, रोहिंग्या या किसी अन्य देश के लोग थोड़ी तय करेंगे कि यहां सरकार किसकी होगी। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि आपकी सरकार लगभग 60 से 65 साल रही है। तब बिहार चुनाव में कत्ल होते थे, बूथ कैप्चरिंग होती थी, धांधली होती थी। तीन-तीन बार दोबारा चुनाव होता था। उसी बिहार में इस बार दोबारा चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। कोई हिंसा नहीं हुई। इसकी तारीफ की जानी चाहिए। इसकी जगह आप चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।

अनमोल बिश्नोई को भारत लाए जाने पर वैद ने कहा कि हमारी एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है। वह वांटेड है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं एसपी वैद का मानना है कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का है। हमें इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने पाकिस्तान के नुकसान के बारे में सवाल उठाए हैं।
एसपी वैद का इस पर क्या कहना है?
एसपी वैद ने कहा कि राहुल गांधी को सुरक्षा बलों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।
चिट्ठी में किसने हस्ताक्षर किए हैं?
चिट्ठी में 272 रिटायर्ड जजों और ब्यूरोक्रेट्स ने हस्ताक्षर किए हैं।
क्या राहुल गांधी को सुरक्षा बलों का सम्मान करना चाहिए?
हां, सुरक्षा बल देश की रक्षा करते हैं और उनकी आलोचना देश की आलोचना है।
क्या एसपी वैद ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए?
नहीं, एसपी वैद ने चुनाव आयोग के कार्यों का समर्थन किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले