27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एसआईआर के माध्यम से राहुल गांधी एक झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं?: अन्नपूर्णा देवी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एसआईआर के माध्यम से राहुल गांधी एक झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं?: अन्नपूर्णा देवी

सारांश

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे एसआईआर के माध्यम से झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस की चुनावी हार पर सवाल उठाए। जानें इस महत्वपूर्ण वार्ता के प्रमुख बिंदु।

मुख्य बातें

राहुल गांधी पर एसआईआर के जरिए झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप।
जनता ने बिहार चुनावों में उन्हें नकार दिया।
कांग्रेस को बार-बार चुनाव हारने के बाद रैलियाँ करनी पड़ रही हैं।
राजस्थान में डबल इंजन सरकार का रोजगार सृजन में योगदान।
कांग्रेस नेताओं का प्रधानमंत्री के प्रति नकारात्मक रवैया।

नागपुर, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तीखा जवाब दिया है। नागपुर में राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से राहुल गांधी एक झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को अब आम जनता ने नकार दिया है, फिर भी वे एसआईआर का सहारा लेकर एक झूठा नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने बिहार चुनावों में देखा कि जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। एसआईआर कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। यदि किसी मतदाता को कोई समस्या है, तो वे चुनाव आयोग से संपर्क कर सकते हैं। चुनाव आयोग लगातार आम जनता के साथ संवाद कर रहा है। यदि किसी को कोई परेशानी है, तो वह ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं। बिहार के लोगों ने एसआईआर के मुद्दे को नकार दिया है और वहां पर उच्च मतदान प्रतिशत देखा गया।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेता। वे केवल देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, और उनका यह व्यवहार हमेशा से ऐसा ही रहा है। उन्हें दूसरों का सम्मान करना नहीं आता। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और विकसित भारत के विजन को साकार कर रहा है। इसके बावजूद, कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसा व्यवहार नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है, जिसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

जयपुर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार चुनाव हारने के बाद रैलियाँ करनी पड़ रही हैं। उन्हें संसद में बेवजह के मुद्दों को उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं राज्य सरकार की बात करना चाहती हूँ। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था में बेहतरीन काम कर रही है। युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य चल रहा है। सभी विधानसभाओं में विकास कार्य हो रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इससे जनता की प्रतिक्रियाएँ भी महत्वपूर्ण होंगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी के एसआईआर पर क्या आरोप हैं?
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी एसआईआर के माध्यम से झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं।
क्यों राहुल गांधी को जनता ने नकारा?
बिहार चुनावों में राहुल गांधी की पार्टी को जनसमर्थन नहीं मिला, जिससे यह सिद्ध होता है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है।
राजस्थान में डबल इंजन सरकार का क्या योगदान है?
राजस्थान में डबल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था में सुधार और युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है।
कांग्रेस को रैलियाँ क्यों करनी पड़ रही हैं?
कांग्रेस को बार-बार चुनाव में हार के बाद रैलियाँ करनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी स्थिति कमजोर होती दिखाई देती है।
इस वार्ता में अन्य नेताओं का क्या कहना है?
केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और कांग्रेस के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले