28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी को एसआईआर नहीं, एफआईआर समझ में आता है? सांसद अरुण भारती

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी को एसआईआर नहीं, एफआईआर समझ में आता है? सांसद अरुण भारती

सारांश

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप और अरुण भारती की प्रतिक्रिया। क्या चुनाव आयोग है भाजपा का एजेंट? जानें इस मामले की पूरी कहानी और इसके पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अरुण भारती का कहना है कि राहुल को एफआईआर का मतलब समझ में आता है।
चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश हैं।
राहुल ने चुनाव आयोग से 5 सवाल पूछे हैं।
भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है।

पटना, 8 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर मतदान चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने प्रतिक्रिया दी है।

लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट दिशा निर्देश दे रखा है, लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी मीडिया में बने रहने के लिए लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास कोई प्रमाण है तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाकर औपचारिक शिकायत करनी चाहिए और इसका निवारण कराना चाहिए। लोजपा सांसद ने आगे कहा कि राहुल गांधी पर कई भ्रष्टाचार के आरोप हैं, इसलिए उन्हें एसआईआर नहीं, बल्कि एफआईआर समझ में आता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वह कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी। चुनाव आयोग जानता है कि अगर जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।

साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से 5 सवाल पूछे और कहा कि देश जवाब चाहता है। पहला, विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं मिल रही? क्या छिपा रहे हो? दूसरा, सीसीटीवी और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं, क्यों? किसके कहने पर? तीसरा, फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई, क्यों? चौथा, विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना, क्यों? पांचवां, साफ-साफ बताओ, क्या ईसीआई अब भाजपा का एजेंट बन चुका है? राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है, इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा। अब जनता बोल रही है, बहुत हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह केवल राजनीति नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी एक परीक्षा होती है। ऐसे आरोपों की सच्चाई को जानना आवश्यक है, ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए हैं?
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है।
अरुण भारती ने राहुल गांधी की बातों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
अरुण भारती ने कहा कि राहुल को अगर सबूत हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग में शिकायत करनी चाहिए।
क्या राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं?
हां, अरुण भारती के अनुसार, राहुल गांधी पर कई भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से कौन-कौन से सवाल पूछे?
राहुल ने डिजिटल वोटर लिस्ट, सबूतों के मिटने, और फर्जी वोटिंग पर सवाल उठाए।
क्या अरुण भारती का बयान राजनीतिक है?
हां, यह बयान राजनीतिक संदर्भ में दिया गया है और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले