क्या स्ट्रिक्ट डाइट फेल हो गई? लाइफस्टाइल सुधारने से खुद-ब-खुद कम होगा वजन!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्ट्रिक्ट डाइट फेल हो गई? लाइफस्टाइल सुधारने से खुद-ब-खुद कम होगा वजन!

सारांश

क्या आप भी स्ट्रिक्ट डाइट का पालन कर रहे हैं लेकिन वजन नहीं घट रहा? जानिए कैसे अपनी लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव कर आप बिना किसी कठिनाई के वजन घटा सकते हैं। इस लेख में हम आपको खानपान और दिनचर्या में सुधार करने के उपाय बताएंगे।

मुख्य बातें

सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें।
रात का भोजन सोने से पहले करें।
जंक फूड से परहेज़ करें।

नई दिल्ली, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मोटापा एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि यह हमारी दैनिक गलत आदतों का परिणाम होता है। अक्सर तब हम इस पर ध्यान देते हैं जब वजन बढ़ जाता है और फिर विभिन्न डाइट और विशेषज्ञों से सलाह लेने लगते हैं।

हालांकि, कई बार इन उपायों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते। आपको समझना होगा कि वजन स्ट्रिक्ट डाइट से नहीं, बल्कि सही आदतों से कम होता है। अपनी लाइफस्टाइल को धीरे-धीरे बदलें और उस पर नियमित रहें। इसके बाद स्वतः ही वजन घटने लगेगा।

आयुर्वेद के अनुसार, जब हमारी अग्नि (पाचन शक्ति) कमज़ोर हो जाती है, तब शरीर में मेद (फैट) बढ़ता है। इसलिए मोटापा घटाने के लिए हमें अपने खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना आवश्यक है।

सबसे पहली गलती होती है सुबह का नाश्ता छोड़ना। बहुत से लोग सोचते हैं कि इससे कैलोरी कम होंगी, लेकिन इससे दिनभर भूख बढ़ जाती है और हम अधिक खाने लगते हैं। इसलिए हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता करें, जैसे दलिया, ओट्स, फल या मूंग चीला।

दूसरी गलती रात में देर से खाना है। देर रात का भोजन पाचन को धीमा कर देता है और चर्बी जमा करता है। कोशिश करें कि सोने से दो घंटे पहले हल्का भोजन कर लें।

तीसरी गलती जंक फूड और अत्यधिक मीठा खाना है, इनमें केवल शुगर और तेल होते हैं, जिससे इंसुलिन बढ़ता है और शरीर में चर्बी जमा होती है। इसके स्थान पर घर का खाना, फल या गुड़ जैसे प्राकृतिक विकल्प चुनें। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स या मीठे जूस से बचें। इनसे सिर्फ शुगर बढ़ती है, पोषण नहीं मिलता। इनकी जगह नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी लें।

कम पानी पीना भी वजन बढ़ाने का एक बड़ा कारण है। पानी की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और शरीर में टॉक्सिन जमा होते हैं। दिन में 7-8 गिलास गुनगुना पानी ज़रूर लें। बहुत से लोग टेंशन या बोरियत में खाना खाते हैं, जिसे इमोशनल ईटिंग कहते हैं। जब ऐसा मन हो तो कुछ खाने के बजाय पानी पिएं, टहलें या म्यूज़िक सुनें। आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी, दालचीनी और मेथी का पानी फायदेमंद होता है। सुबह गुनगुना पानी और रात में त्रिफला जल शरीर को संतुलित रखता है।

नींद की कमी भी हार्मोन असंतुलन पैदा करती है, जिससे भूख बढ़ती है। रोज़ कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और सोने से पहले मोबाइल को अपने से दूर रखें। लगातार बैठे रहने से भी मोटापा बढ़ता है। हर 45 मिनट में थोड़ा चलें और रोज़ाना 30 मिनट तेज वॉक या योग करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

सही खानपान अपनाना और नियमित व्यायाम करना आवश्यक है। ये सभी पहलू मिलकर ही हमें स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाते हैं।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या स्ट्रिक्ट डाइट से वजन कम करना संभव है?
स्ट्रिक्ट डाइट से वजन कम करना संभव है, लेकिन यह हमेशा प्रभावी नहीं होता। सही आदतों और जीवनशैली में सुधार से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
क्या रात में जल्दी सोना वजन कम करने में मदद करता है?
हाँ, जल्दी सोने से आप पर्याप्त नींद ले पाते हैं, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
क्या जंक फूड से वजन बढ़ता है?
हाँ, जंक फूड में अधिक शुगर और कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 18 मिनट पहले
  2. 32 मिनट पहले
  3. 39 मिनट पहले
  4. 49 मिनट पहले
  5. 59 मिनट पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 1 घंटा पहले