मध्य प्रदेश: वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की मुहिम, 109 वाहन बरामद और कई गिरफ्तार

Click to start listening
मध्य प्रदेश: वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की मुहिम, 109 वाहन बरामद और कई गिरफ्तार

सारांश

मध्य प्रदेश पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 109 वाहन बरामद किए हैं। इस सख्त मुहिम ने न केवल चोरी गए वाहनों को वापस लाया है बल्कि कई आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा है।

Key Takeaways

  • मध्य प्रदेश में 109 चोरी किए गए वाहन बरामद हुए।
  • पुलिस की मुहिम का उद्देश्य दोपहिया वाहन चोरों पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • जबलपुर, राजगढ़ और रतलाम जैसे जिलों में कार्रवाई हुई।
  • कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • राज्य में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।

भोपाल, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक सख्त मुहिम शुरू की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के विभिन्न हिस्सों से 109 वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, विशेष रूप से दोपहिया वाहन चोरों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, और इस मुहिम के तहत न केवल चोरी गए वाहनों की बरामदगी हुई, बल्कि कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर जिले के थाना माढ़ोताल पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर एवं वाहन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जबलपुर एवं रायपुर (छत्तीसगढ़) से चोरी किए गए 15 वाहन जब्त किए। इसी प्रकार, थाना लाडगंज पुलिस ने 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 वाहन बरामद किए, जबकि थाना पाटन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 दोपहिया वाहन जब्त किए।

इस प्रकार, इन तीनों कार्यवाहियों में पुलिस ने चोरी किए गए कुल 34 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। राजगढ़ जिले के थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने भी एक अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 15 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। वहीं, थाना सुठालिया पुलिस ने चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इन दोनों कार्यवाहियों में कुल 25 वाहन बरामद किए गए हैं।

रतलाम जिले की पुलिस ने भी एक वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी और तीन बाल अपराधियों को पकड़ा गया। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने भी 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। राज्य के अन्य जिलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

बैतूल जिले में भैंसदेही पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 10 मोटरसाइकिलें, खरगोन पुलिस ने 7 मोटरसाइकिलें, ग्वालियर जिले में 5 वाहन, गुना जिले में 4 मोटरसाइकिलें, शिवपुरी जिले में 4, मंदसौर जिले में 3 मोटरसाइकिलें और शाजापुर व कटनी जिलों में 2-2 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Point of View

जो वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। विभिन्न जिलों में की गई कार्यवाहियों ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
NationPress
04/04/2026

Frequently Asked Questions

मध्य प्रदेश में कितने वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है?
मध्य प्रदेश में हाल ही में पुलिस ने विभिन्न कार्यवाहियों में कई वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कितने चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं?
पुलिस ने कुल 109 चोरी किए गए वाहन बरामद किए हैं।
कौन-कौन से जिले में कार्रवाई की गई है?
जबलपुर, राजगढ़, रतलाम, बैतूल, खरगोन, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मंदसौर, शाजापुर और कटनी जिलों में कार्रवाई की गई है।
क्या पुलिस की मुहिम सफल रही?
हाँ, मध्य प्रदेश पुलिस की मुहिम के अंतर्गत चोरी गए वाहनों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी ने इसे सफल बनाया है।
पुलिस ने किस प्रकार के वाहनों को बरामद किया है?
पुलिस ने मुख्य रूप से दोपहिया और मोटरसाइकिल जैसे वाहनों को बरामद किया है।
Nation Press