28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महागठबंधन ने पहले ही तय कर लिया था कि तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस?: वीरेंद्र सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन ने पहले ही तय कर लिया था कि तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस?: वीरेंद्र सिंह

सारांश

महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है, जिसे समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पहले से तय बताया। बिहार में शराबबंदी को लेकर भी उनकी बातें महत्वपूर्ण हैं।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया।
महागठबंधन ने सीट बंटवारा को सुचारू रूप से करने की योजना बनाई।
बिहार में शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने का वादा किया गया।

वाराणसी, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह तो पहले से निश्चित था, इसमें कुछ नया नहीं है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन ने पहले ही यह तय कर लिया था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री चेहरा होंगे।

उन्होंने कहा कि हम सही समय का इंतजार कर रहे थे ताकि सीट बंटवारा सही ढंग से हो सके। बुधवार को सब कुछ तय हो गया और आज इसकी घोषणा की गई।

बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर वीरेंद्र सिंह ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि कानून का पालन होना चाहिए और कानून द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना आवश्यक है, लेकिन बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर जारी है। बिहार प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह असफल रहा है।

सिंह ने आश्वासन दिया कि यदि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो शराबबंदी को अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शराबबंदी को कड़ी और पारदर्शिता के साथ लागू करेगी ताकि तस्करी पर पूरी तरह से रोक लग सके।

मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने फिर एक बार उन पर विश्वास किया है।

उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार बनाने या मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि बिहार के विकास के लिए एकजुट हुए हैं।

नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। अब तक भाजपा के किसी नेता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर मुहर नहीं लगाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो चुनावी मैदान में उनकी स्थिति को मजबूत कर सकती है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा क्यों बनाया गया?
महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को उनके नेतृत्व कौशल और युवा मतदाताओं के बीच लोकप्रियता के कारण मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में चुना।
बिहार में शराबबंदी की स्थिति क्या है?
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे प्रशासन की विफलता उजागर होती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले