अयोध्या में श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना पर महंत सीताराम दास का गर्वित निमंत्रण

Click to start listening
अयोध्या में श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना पर महंत सीताराम दास का गर्वित निमंत्रण

सारांश

महंत सीताराम दास को अयोध्या में श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना समारोह में भाग लेने का निमंत्रण मिला है। यह प्रतिष्ठित अवसर 19 मार्च को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु के आगमन के साथ आयोजित होगा।

Key Takeaways

  • महंत सीताराम दास को श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना के लिए निमंत्रण मिला।
  • 19 मार्च को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु का अयोध्या दौरा।
  • श्रीराम रक्षा यंत्र का उद्देश्य जनमानस की रक्षा और कल्याण।
  • समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
  • अयोध्या को भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप में सजाने की तैयारी।

अयोध्या, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महंत सीताराम दास महाराज को अयोध्या में होने वाले श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा है।

महंत सीताराम दास ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि ट्रस्ट द्वारा १९ मार्च को देश की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि उन्हें श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना के कार्यक्रम में आमंत्रित करना उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि पावन चैत्र नवरात्र के पहले दिन भगवान श्रीराम के मंदिर में राम रक्षा यंत्र स्थापित किया जाएगा। यह यंत्र समस्त जनमानस की सुरक्षा और कल्याण के लिए स्थापित किया जा रहा है।

महंत सीताराम दास ने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व के कई स्थानों पर युद्ध जैसी परिस्थितियाँ हैं, तब भारत में भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखना आवश्यक है। इसी भावना के साथ इस रक्षा यंत्र की स्थापना की जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे विश्व में अमन, चैन और शांति का संदेश जाएगा।

ज्ञात हो कि राम नगरी अयोध्या में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु के १९ मार्च के संभावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयारियां तेज हैं। प्रशासन, संस्कृति विभाग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से पूरे शहर को भव्य और सांस्कृतिक रूप में सजाया जा रहा है, ताकि राष्ट्रपति का पारंपरिक और गरिमामय स्वागत किया जा सके।

सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग के प्रयास से एयरपोर्ट से राम मंदिर गेट तक भव्य स्वागत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर की सड़कों पर लगभग २० सांस्कृतिक मंच सजाए जाएंगे, जहां लगभग ढाई सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Point of View

जब उन्हें श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान न केवल अयोध्या के लिए, बल्कि समस्त भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना कब होगी?
श्रीराम रक्षा यंत्र की स्थापना 19 मार्च को पावन चैत्र नवरात्र के पहले दिन की जाएगी।
इस समारोह में कौन-कौन शामिल होगा?
इस समारोह में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु और महंत सीताराम दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
इस अनुष्ठान का उद्देश्य क्या है?
इस अनुष्ठान का उद्देश्य समस्त जनमानस की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना है।
अयोध्या में राष्ट्रपति का दौरा कब है?
राष्ट्रपति का दौरा 19 मार्च को प्रस्तावित है।
महंत सीताराम दास ने क्या कहा?
महंत सीताराम दास ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया और इसे विश्व में शांति का संदेश देने वाला अनुष्ठान बताया।
Nation Press