10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में महिला सशक्तीकरण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है? मोतिहारी में स्पेशल महिला सिटी डाकघर का उद्घाटन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में महिला सशक्तीकरण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है? मोतिहारी में स्पेशल महिला सिटी डाकघर का उद्घाटन

सारांश

मोतिहारी में विशेष महिला सिटी डाकघर का उद्घाटन हुआ है, जो महिला सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस डाकघर के माध्यम से महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। जानिए इस उद्घाटन की खास बातें और इसके महत्व को।

मुख्य बातें

महिला सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम।
सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।
स्थानीय लोगों को सेवाएँ आसानी से उपलब्ध होंगी।

मोतिहारी, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्र और बिहार सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार नए-नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में, बुधवार को मोतिहारी में महिलाओं के लिए एक विशेष महिला सिटी डाकघर का उद्घाटन किया गया।

इसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राधामोहन सिंह, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार और डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने दीप जलाकर किया। मोतिहारी के छतौनी में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सह डाकघर और मिस्कॉट में महिला डाकघर खोला गया। इन दोनों का उद्घाटन सांसद ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब पोस्ट ऑफिस को अपडेट कर बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा है, और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष महिला उपडाकघर खोला गया है। इससे महिलाओं को काफी लाभ होगा। इस डाकघर में अधिकांश महिलाकर्मी होंगी, जिससे महिलाएं सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार के लोग सौभाग्यशाली हैं कि आज प्रदेश का तीसरा महिला डाकघर मिस्कॉट मोहल्ले में शुरू हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं को सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि उन्हें अवसर भी प्रदान करना है। मैं डाक विभाग को बधाई देता हूं कि महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से महिलाओं को अवसर देने का यह बड़ा कदम है।

डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने कहा कि डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को मुख्यधारा में लाना है। दूसरी ओर, छतौनी में भी डाकघर का उद्घाटन किया गया है, जो स्थानीय लोगों के लिए सहायक होगा। वहां पहले कोई डाकघर नहीं था, जिससे स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल महिलाओं को अधिकार देती है, बल्कि उन्हें आर्थिक अवसर भी प्रदान करती है। स्थानीय समुदाय के विकास में यह कदम महत्वपूर्ण होगा।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला सिटी डाकघर से महिलाओं को क्या लाभ होगा?
महिला सिटी डाकघर से महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
क्या सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी?
जी हां, इस डाकघर में सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी, जिससे महिलाएं एक सुरक्षित वातावरण में काम कर सकेंगी।
इस उद्घाटन से स्थानीय लोगों को क्या फायदा होगा?
इस उद्घाटन से स्थानीय लोगों को डाक सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें कई परेशानियों से निजात मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले