राहुल गांधी का विदेश दौरा: देश को बदनाम करने का प्रयास? मनीषा कायंदे की टिप्पणी
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि वे जिन देशों का दौरा करते हैं, वहां से भारत के लिए कुछ महत्वपूर्ण लेकर आते हैं। दूसरी ओर, जब राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उनका एकमात्र उद्देश्य देश को बदनाम करना होता है।
शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने मुंबई में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम मोदी देश की तरक्की के लिए निकलते हैं, जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करते हैं। जनता अब समझ चुकी है कि राहुल गांधी की हरकतें पूरी तरह से देश को बदनाम करने के लिए हैं। राहुल गांधी अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुके हैं। पीएम मोदी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं, वे अब विश्व के नेता बन चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'युद्ध नहीं रुकता तो पाकिस्तान के पीएम मर जाते' वाले बयान पर मनीषा कायंदे ने कहा कि ट्रंप के बयानों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्हें दुनिया को गुमराह करने वाले धोखेबाज बयान फैलाने से बचना चाहिए।
टी-20 विश्व कप में सिराज और शमी के खेलने पर मनीषा कायंदे ने कहा कि मैं क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं जानती, लेकिन जो भी संस्थान जैसे बीसीसीआई या अन्य एसोसिएशन इस पर बात करते हैं, यह उनका विषय है।
जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को टी-20 विश्व कप में शामिल करने की मांग तेजी से उठ रही है। एआईएमआईएम ने कहा है कि दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलने का मौका मिलना चाहिए।
यह मांग तब बढ़ी है, जब भारत का आगे का सफर काफी कठिन है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच में बुरी तरह हार का सामना किया है, जिसके कारण उनका सेमीफाइनल में जाने का रास्ता बहुत मुश्किल हो गया है।