29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल-प्रियंका को देश में कोई मौका नहीं दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल-प्रियंका को देश में कोई मौका नहीं दिया?

सारांश

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि देश उन्हें पीएम बनने का अवसर नहीं देगा। जानें क्या कहती हैं उनकी बातें और विपक्ष की स्थिति पर उनके तंज।

मुख्य बातें

मनोज तिवारी ने राहुल और प्रियंका पर तीखा हमला किया।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान का उनके जवाब में तंज।
विपक्ष की लगातार हार पर चिंता जताई गई।
जनता का विश्वास पीएम मोदी पर बताया गया।
घर के मुद्दों को सार्वजनिक करने का विरोध।

नई दिल्ली, २४ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश उन्हें पीएम बनने का मौका नहीं देगा, क्योंकि घर में कोई भी पीएम बन सकता है।

असल में, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी पीएम बनती हैं, तो वे अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह एक मजबूत प्रधानमंत्री बन सकती हैं।

खेल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने घर में तय करना चाहिए कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा, क्योंकि उनके घर में राजतंत्र चलता है, लोकतंत्र नहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी कभी भी चुप करा सकते हैं। उनके परिवार में पीएम बनने का मतलब है प्रमुख मंत्री, देश को चलाने वाला नहीं। घर में प्रमुख मंत्री कौन बनेगा, जो भी बनेगा भ्रष्टाचारियों की सरकार ही बनाएगा। उन्होंने कहा कि वाड्रा परिवार के इस झगड़े को सड़क पर लाया गया है।

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अपनी पत्नी का भविष्य देख रहे हैं और उनकी माता अपने बेटे का भविष्य देख रही हैं, जबकि जनता किसी को भी नहीं देख रही है। यह सच्चाई है। भाजपा सांसद ने कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव हार रहा है और अब वे कितनी बार हारना चाहेंगे। महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली के बाद बिहार में भी बुरी तरह से चुनाव हारे।

विपक्ष पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव में विपक्ष केवल हार का अनुभव कर रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी विपक्ष का सफाया हो गया। भाजपा सांसद ने दावा किया है कि जिस प्रकार से बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज की है, यह सिलसिला बंगाल में भी जारी रहेगा।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या अहंकार है कि हम पीएम बनेंगे। घर की बात घर में रखिए। जनता ने अगर किसी पर विश्वास किया है तो वे केवल पीएम मोदी हैं। जनता उन पर अटूट विश्वास करती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक व्यापक सामाजिक संदर्भ भी प्रस्तुत करता है। यह बातें जन जागरूकता और राजनीतिक गहनता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनोज तिवारी ने राहुल-प्रियंका के बारे में क्या कहा?
मनोज तिवारी ने कहा कि देश राहुल और प्रियंका को पीएम बनने का मौका नहीं देगा।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का क्या बयान था?
इमरान मसूद ने कहा कि प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी की तरह मजबूत पीएम बन सकती हैं।
मनोज तिवारी ने विपक्ष की हार पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव हार रहा है और यह सिलसिला जारी रहेगा।
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने क्या टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि जनता किसी भी नेता का भविष्य नहीं देख रही है।
क्या मनोज तिवारी ने मोदी का समर्थन किया?
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास केवल पीएम मोदी पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले